लुधियानाः ताजपुर रोड पर गाड़ी की पार्किंग को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया। जहां 2 गुटों के बीच कहासुनी और झगड़े के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में 31 वर्षीय नौजवान की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान दरबारा उर्फ हैरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे पक्ष की गाड़ी तोड़ दी। इसके बाद दूसरा गुट विरोध करने पहुंचा, तभी फायरिंग हुई जिसमें दरबारा उर्फ हैरी को गोली लगी।
घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, पर उसकी जान नहीं बची। डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। युवक का शव निजी अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के तथ्यों और विवाद के कारणों की जांच कर रही है। फायरिंग के हालात और शामिल लोग जांच के बाद ही साफ होंगे।
