AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: धू-धूकर जला 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला, देखने को उमड़ी...

Haryana News: धू-धूकर जला 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला, देखने को उमड़ी भारी भीड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: शालीमार ग्राउंड में मंगलवार को दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से आयोजित महोत्सव में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहा। वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम गोयल मुख्य अतिथि रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा,  उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह,  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी,  पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल,  रतन लाल कटारिया ट्रस्ट की संयोजक और चेयरमैन, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग बंतो कटारिया, एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया के एमडी एसपी सिंगला, सनलिट ग्रुप के चेयरमैन रमेश गुप्ता,  यूनाईटड बायोटेक प्रा. लि. के डा. मनन गक्खड़ उपस्थित रहे। लोग रावण के जलते पुतले को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखे।

हरियाणवीं गायक तेजपाल ने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। सबसे बड़े रावण को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान नवराज मित्तल जॉनी,  महासचिव संदीप गुप्ता और वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। विष्णु गोयल और नवराज मित्तल ने बताया कि महोत्सव के दौरान शानदार आतिशबाजी की गई। महासचिव संदीप गुप्ता ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।

रावण दहन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी भावना के साथ इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रमुखता दी। 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले और आकर्षक आतिशबाजी को देखने के लिए पंचकूला सहित पूरे ट्राईसिटी के लोगों में उत्सुकता थी।

इस अवसर पर सतपाल गर्ग, विष्णु गोयल, नवराज मित्तल जॉनी, संदीप गुप्ता, अमित गोयल,  प्रदीप कांसल,  दीपक गोयल,  दिव्या गोयल,  तिलक बंसल,  संदीप सिंगला,  विनोद गर्ग, ज्ञान सिंह,  राज मित्तल,  भूषण गर्ग,  अजय अग्रवाल,  राकेश गुप्ता,  कुलदीप गुप्ता,  मुकेश संगला,  पंकज और विजेंद्र गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...