पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जहां, 221 फिट का रावण ट्राई सिटी के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रावण के पूतले को हाइड्रोलिक मशीन की मदद से उठाया गया है। विशाल 10 सिर वाले रावण के पुतले को खड़ा किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 221 फीट के रावण के साथ-साथ 51 फीट की तलवार, 40 फीट के जूते और भी चर्चा का विषय बनी हुई है। विजयदशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रिमोट कंट्रोल के माध्यम से इस रावण को दहन करेंगे।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा
दशहरा भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। इसी घटना की याद में हर साल दशहरे पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में तैयार हो रहा 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला इस बार के दशहरा उत्सव को खास बना रहा है। पुतले को तैयार करने और खड़ा करने का काम पूरा कर लिया गया है। जैसे-जैसे दशहरे का दिन नजदीक आएगा, आयोजन को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ने की उम्मीद है। अब शहरवासियों को दशहरे के दिन रावण दहन का इंतजार है।
