AdvertisementPunjab Government
Healthबार-बार टूट रहे हैं Nails, इस विटामिन की कमी बनेगी समस्या का...

बार-बार टूट रहे हैं Nails, इस विटामिन की कमी बनेगी समस्या का कारण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: नाखूनों को हाथों की खूबसूरती के तौर पर जाना जाता है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी कई तरह के संकेत देते हैं। यदि आपके नाखुन बार-बार टूट रहे हैं, परतें उखड़ रही हैं या फिर कमजोर लगते हैं तो इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। कई बार रोज की आदतें भी नाखून टूटने का कारण होती है। नाखून क्यों टूटते हैं और इसके पीछे किन चीजों की कमी होती है इस बारे में जानते हैं।

इस वजह से टूटते हैं नाखून

नाखून केराटिन नाम के प्रोटीन के साथ बनते हैं। इनको मजबूत रखने के लिए आयरन, प्रोटीन, जिंक और विटामिन-बी 12 जैसे तत्व जरुरी होते हैं। आयरन की कमी ही इसका मुख्य कारण माना जाता है। इसमें नाखून पतले और कमजोर हो जाते हैं। कई बार चम्मच की तरह भी नाखून अंदर दबने लगते हैं। इशके अलावा यदि थकान, चेहरे पर पीलापन या फिर सांस फूल रही है तो जांच जरुर करवाएं। बायोटिन यानी की विटामिन-बी7 की कमी भी नाखून कमजोर होने के कारण बन सकती है परंतु इसकी कमी बहुत कम लोगों की मिलती है।

ये आदतें भी बन सकती है कारण

नाखूनों के टूटने का कारण सिर्फ पोषण की कमी नहीं हो सकती। बार-बार हाथ धोने, बर्तन और कपड़े धोने के कारण भी नाखून पानी में भीगते और सूखते रहते हैं। इससे भी उनकी परतें कमजोर हो सकती हैं। डिटर्जेंट, सैनिटाइजर और नेल पॉलिश रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल यदि आप करते हैं तो इससे भी नाखून ड्राई हो सकते हैं। इसके अलावा सर्दी या सूखे मौसम में यह परेशान और भी बढ़ सकती है। थायराइड की गड़बड़ी भी इसका कारण हो सकता है। इसमें बाल झड़ना, ठंड ज्यादा लगना और थकान जैसे लक्षण दिखते हैं। उम्र बढ़ने के साथ भी नाखून कमजोर होने लगते हैं।

ऐसे बनाएं मजबूत

नाखून को मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करें। डाइट में अंडा, दालें, पालक, मेवे और सीड्स शामिल करें। आयरन वाली चीजों के साथ नींबू, आंवला या विटामिन-सी वाली चीजें भी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा रोज खूब सारा पानी पिएं। नाखूनों के क्यूटिकल पर हैंड क्रीम या फिर ऑयल लगाएं। इसके अलावा नाखून छोटे ही रखें ताकि वो टूट न पाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल...

Haryana News: मोबाइल फोन चोरी करने वाला एक आरोपी काबू, 6 फोन बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 तारीख...

राज्यपाल ने बौद्धिक विमर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सायं जम्मू के...

बड़ोह में साइकिल सवार को टक्कर मारकर कार चालक फरार

ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले के बड़ोह में राधा-कृष्ण मंदिर...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय आर्म्सडेल भवन के चरण-4 का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन चरण-4 के ब्लॉक-1 व 2 का...

तंबाकू मुक्त युवा अभियान में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में चयनित किया गया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में हिमाचल को...

Haryana News: मोबाइल फोन चोरी करने वाला एक आरोपी काबू, 6 फोन बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 तारीख को हुई फोन स्नैचिंग की वारदात में एक आरोपी को...

राज्यपाल ने बौद्धिक विमर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सायं जम्मू के अभिनव थिएटर में बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा...