AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtराज्यपाल ने बौद्धिक विमर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का...

राज्यपाल ने बौद्धिक विमर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सायं जम्मू के अभिनव थिएटर में बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित द्वितीय सिख बौद्धिक सम्मेलन-2026 में संबोधित करते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने बुद्धिजीवियों एवं समुदाय के नेताओं से मानवता, समानता, सेवा और भाईचारे के शाश्वत मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों को सम्मानित भी किया।

राज्यपाल ने सिख गुरुओं की शिक्षाओं की शाश्वत प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से गुरु नानक देव जी के समानता एवं सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश, गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा धर्म और सत्य की रक्षा के लिए प्रदर्शित अदम्य साहस तथा चार साहिबजादों के सर्वाेच्च बलिदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सिख धर्म का सिद्धांत ‘सरबत दा भला’ अर्थात सर्वजन कल्याण, करुणा, सेवा और सामूहिक सुख-समृद्धि का सार्वभौमिक संदेश देता है।

गुप्ता ने सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज के सभी वर्गों से मानवता, समानता, निःस्वार्थ सेवा और आपसी समझ को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक व्यक्ति के लिए गरिमा और न्याय सुनिश्चित करने में शिक्षा, जिम्मेदार नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

Punjab News: मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत; कई गंभीर घायल

संगरूरः जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर एक दर्दनाक सड़क...

Punjab News: मां और बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, आसपास फैली सनसनी, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के रामनगर कालोनी से एक बंद पड़े घर के अंदर एक मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में शव...

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नायब...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पानी...