AdvertisementPunjab Government
Healthगले में जमा कफ बना है दिक्कत, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा...

गले में जमा कफ बना है दिक्कत, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा समस्या में आराम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: बदलते मौसम में गले में कफ जमना एक आम समस्या है। यह समस्या सर्दी-जुकाम, एलर्जी या फिर सांस की नली में संक्रमण के कारण हो सकती है। जब गले में बलगम जमती है तो बार-बार गला साफ करने की जरुरत पड़ जाती है। इसके अलावा खांसी, गले में खराश, भारीपन और कुछ निगलने में दिक्कत भी होती है। कई बार सुबह उठने पर भी गले में कफ ज्यादा जमा हुआ लगता है। इससे बोलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी आप गले को आराम देकर बलगम बाहर निकाल सकते हैं।

भाप और शहद आएगा काम

अगर आपकी नाक बंद है या फिर गले में बलगम हो तो साफ ह्यूमिडिफायर से कमरे की हवा में नमी रखें। इससे भी आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा उबलते पानी के बर्तन से सीधे भाप न लें। इससे जलन हो सकती है। खांसी के साथ यदि गले में दिक्कत हो रही है तो एक साल से बड़े लोग थोड़ा सा शहद ले सकते हैं। एक साल से यदि आपका बच्चा छोटा है तो उसको शहद न दें। ध्यान रखें कि ये उपाय सिर्फ लक्षण कम करने में मदद करेगा।

गुनगुना पानी आएगा काम

दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पीना सही रहेगा। गुनगुना पानी आपके गले को आराम देगा। कप को पतला करने में मदद करेगा और कफ आसानी से निकल जाएगा। इसके अलावा सूप या फिर दूसरी गुनगुनी चीजें भी ले सकते हैं। यदि गले में खराश हो रही है तो एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर गरारे करें। इसके बाद में पानी थूक दें। छोटे बच्चे को भी यदि कफ हो रहा है तो उसे भी गरारे करवा सकते हैं। यदि वे सुरक्षित तरह से कर पाए।

ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से करें संपर्क

अगर आपको कफ के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या फिर खून आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। तेज बुखार, खांसी में यदि कई दिनों तक आराम नहीं मिल पा रहा तो भी एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं। धूम्रपान और धुएं से दूरी बनाएं। इससे गले और सांस की नली में जलन बढ़ जाएगी। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या कफ निकलाने वाली दवाई न लें। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी वाले लोगों को भी लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

PM Modi ने चेन्नई में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, CM Vijay के साथ किया सफर

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं।...

ऑस्ट्रेलिया के Matt Renshaw ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, 390 रनों से मारी बाजी

खेल: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच...

PM Modi ने चेन्नई में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, CM Vijay के साथ किया सफर

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होने चैन्नई में मेट्रो की नई लाइन का...

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

एक ही स्थान पर होगी ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग की सुविधा, रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित...

ऊना पुलिस की कार्रवाई: महिलाओं से चेन और सोने की बालियां छीनने के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

संतोषगढ़ और सथोतर की दो वारदातों में एक आरोपी की संलिप्तता आई सामने, दियोली में बालियां छीनने के मामले...

ऑस्ट्रेलिया के Matt Renshaw ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, 390 रनों से मारी बाजी

खेल: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच इन दिनों डरबन में खेला जा रहा है। 124 रन...