AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtतंबाकू मुक्त युवा अभियान में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों...

तंबाकू मुक्त युवा अभियान में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में चयनित किया गया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में चयनित किया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निरंतर और समर्पित प्रयासों को दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग की निरंतर मेहनत और प्रभावी कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप हिमाचल को बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश को 28 अक्तूबर, 2026 को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

इन सभी निर्धारित श्रेणियों में प्राप्त औसत प्रतिशत के आधार पर अंतिम मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञ समिति ने हिमाचल प्रदेश के प्रदर्शन का आकलन करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल किया है। विशेषज्ञ समिति की 13 अप्रैल, 2026 को आयोजित बैठक में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। इस दौरान नीति आयोग के वर्गीकरण के अनुरूप राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को तीन श्रेणियों-बड़े राज्य, छोटे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि प्रत्येक श्रेणी में प्रदर्शन का निष्पक्ष एवं प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

Punjab News: मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत; कई गंभीर घायल

संगरूरः जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर एक दर्दनाक सड़क...

Punjab News: मां और बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, आसपास फैली सनसनी, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के रामनगर कालोनी से एक बंद पड़े घर के अंदर एक मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में शव...

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नायब...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पानी...