पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 तारीख को हुई फोन स्नैचिंग की वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शालिनी पाटियाल नाम की बैंक कर्मी लंच के लिए बाहर निकली थी। वह फोन पर बात कर रही थी, तभी एक्टिवा पर आए दो युवक उसका फोन छीन कर फरार हो गए थे।
गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू उर्फ है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फिलहाल गांधी कॉलोनी, MDC में रह रहा है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।
छीने हुए फोन को आरोपी सड़क पर भीख मांगने वालों को बेच देता था। और आरोपी के पास से कुल 6 फोन स्नैचिंग किए हुए बरामद किए हैं, और मुखिया आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है और सेक्टर 16 के चौंकी इचार्ज सिंह राज् का कहना है कि जल्द ही मुखिया आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
