AdvertisementPunjab Government
Nationalक्या होगी Cockroach Janta Party की अगली रणनीति? संस्थापक अभिजीत दीपके का...

क्या होगी Cockroach Janta Party की अगली रणनीति? संस्थापक अभिजीत दीपके का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की हिरासत से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वह अपनी अगली रणनीति अपने साथियों के साथ मिलकर ही तय करेंगे। हाल के दिनों में जो उनके साथियों की गिरफ्तारी हुई है उस मामले में उन्होंने कहा कि न ही वो डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। दीपके ने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और इसके लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि सौरव और आशु को भी शनिवार को रिहा कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह कुछ कानूनी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वृंदा से मिलने भी जा रहे हैं। दीपके को बीते दिन जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है।

सौरव और आशु के साथ बनाएंगे नई रणनीति

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए दीपके ने कहा कि सौरव और आशु के आने के बाद सभी लोग एक साथ बैठेंगे और आगे की रणनीति क्या होगी इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी घटनाएं हुई हैं उसमें कथित अवैध गिरफ्तारियां और हिरासत में लेना भी शामिल है। इन घटनाओं से यह पता लग गया है कि उनको डराने की कोशिश की जा रही है।

दीपके का कहना है कि लेकिन हम न ही डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। यह लंबी लड़ाई है और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि सौरव और आशु को भी उसी दिन रिहा करद िया जाएगा। कानूनी मामलों पर चर्चा के लिए वह वृंदा मैम से मिलने के लिए जा रहे हैं।

दीपके ने भरा 50 हजार रुपये का बॉन्ड

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत मिली है। इसके बाद उन्हें 50 हजार रुपये का बेल बॉन्ड भरने पर रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने उनको शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार किया था। इससे पहले शुक्रवार को कनॉट प्लेस में लरा दो तिरंगा रैली से पहले उनको हिरासत में लिया गया था।

आठ दिनों के अंदर दीपके खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई हुई थी। इससे पहले 10 अक्टूबर को उनको दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में ले लिया गया था। अगले दिन उनको रिहा कर दिया गया था। शनिवार को रिहाई के बाद दीपके गाड़ी में विक्ट्री साइन दिखाते भी दिखे थे।

सीजेपी से जुड़ी नेहा बोरा को भी शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया था। उनको शुक्रवार को दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में हिरासत में लिया गया था। दीपके और नेहा बोरा की रिहाई के बाद संगठन के अगले कदम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

बार-बार टूट रहे हैं Nails, इस विटामिन की कमी बनेगी समस्या का कारण

सेहत: नाखूनों को हाथों की खूबसूरती के तौर पर...

Dholidha 2026 कार्यक्रम में शामिल हुई कंगना रनौत, कोलकाता भगदड़ पर कही ये बात

मनोरंजन: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत बीते दिन...

Jalandhar News : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पहुंचे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि जी प्रकट दिवस पर...

ChatGPT में यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, कंपनी ने किए प्लेटफॉर्म में बदलाव

टेक्नोलॉजी: अब के दौर में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़...

रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर Out हुए Shubhman Gill, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

खेल: शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में वापसी पर बुरी...

बार-बार टूट रहे हैं Nails, इस विटामिन की कमी बनेगी समस्या का कारण

सेहत: नाखूनों को हाथों की खूबसूरती के तौर पर जाना जाता है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी...

Dholidha 2026 कार्यक्रम में शामिल हुई कंगना रनौत, कोलकाता भगदड़ पर कही ये बात

मनोरंजन: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत बीते दिन रायपुर में आयोजित ढोलिडा 2026 में शामिल हुई। इस दौरान...

Jalandhar News : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पहुंचे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि जी प्रकट दिवस पर हरियाणा के CM नायाब सैनी महानगर मे पहुंचे। जहां शक्ति...

ChatGPT में यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, कंपनी ने किए प्लेटफॉर्म में बदलाव

टेक्नोलॉजी: अब के दौर में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पूरी दुनिया के काम करने...