AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtपुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, हरियाणा सरकार ने शुरु...

पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, हरियाणा सरकार ने शुरु की नई पहल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने एनसीआर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की शुरुआत की है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को तुरंत स्क्रैप कराने का समय आ गया है। पुराने वाहन न केवल अत्यधिक वायु प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि ये चलाने में अधिक खर्चीले और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी असुरक्षित होते हैं।

सरकार ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ एनसीआर और हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देते हुए अपने 10 साल पुराने डीजल तथा 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को नजदीकी “पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों” (आरवीएसएफ) पर ले जाकर स्क्रैप करवाएं और नए स्वच्छ वाहनों को अपनाएं। आरवीएसएफ केंद्रों पर सुरक्षित स्क्रैपिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे कम प्रदूषण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहनों की उपयोगी सामग्री का रिसाइक्लिंग संभव हो सकेगा।

प्रवक्ता ने आगे यह भी बताया कि यदि लोग अपने इन पुराने वाहनों को जल्द से जल्द आरवीएसएफ केंद्रों पर ले जाकर स्क्रैप नहीं कराते हैं, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। स्वच्छ एनसीआर और हरे-भरे कल के सपने को साकार करने के लिए सरकार ने नागरिकों से अपने पुराने वाहनों को जिम्मेदारी से स्क्रैप कराने और इस मुहीम में सहयोग देने का आग्रह किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अब यहां 27 वर्षीय युवक की मौत पर Medical Store में लोगों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर की पुरानी सब्जी मंडी, कराबारा रोड इलाके...

CM Saini ने स्वीडन सरकार के व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन...

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर High Court सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे...

Punjab News: अब यहां 27 वर्षीय युवक की मौत पर Medical Store में लोगों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर की पुरानी सब्जी मंडी, कराबारा रोड इलाके में गुरुवार दोपहर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो...

Jalandhar News: पुलिस ने छोड़े डिटेन किए 5 प्रदर्शनकारी, समर्थकों में उत्साह, देखें वीडियो

जालंधर ENS: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान गुरु नानक मिशन चौंक...

CM Saini ने स्वीडन सरकार के व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन...

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर High Court सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को मंजूरी ना देने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की...