AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtकिफायती स्वच्छ ऊर्जा, उपभोक्ता सुरक्षा और सतत विकास के लिए मानक अत्यंत...

किफायती स्वच्छ ऊर्जा, उपभोक्ता सुरक्षा और सतत विकास के लिए मानक अत्यंत आवश्यक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उत्पादों की सुरक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता और सतत विकास सुनिश्चित करने में मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नागर ने कहा कि मानकों को गुणवत्ता, सुरक्षा, स्थिरता और समावेशी विकास का प्रभावी माध्यम बनाया जाना चाहिए। इससे ’’सतत विकास लक्ष्य-7-किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा’’ सहित व्यापक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायता मिलेगी।

उन्होंने गुणवत्ता को साझा जिम्मेदारी और मानकों को अधिक टिकाऊ हरियाणा तथा बेहतर भारत के निर्माण का साझा मार्ग बनाने का आह्वान किया। वे आज भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित ’’विश्व मानक दिवस 2026’’ समारोह में उपस्थितनों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा भंडारण और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में हो रहे विकास से नागरिकों और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। हालांकि, यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि इन तकनीकों से जुड़े उत्पाद सुरक्षित, विश्वसनीय, ऊर्जा-कुशल और अपने निर्धारित उपयोग के अनुकूल हों। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सुरक्षित और टिकाऊ बदलाव के लिए मानक एक मजबूत तकनीकी आधार प्रदान करते हैं।

नागर ने कहा कि मानकीकरण, प्रमाणन और विधिक माप विज्ञान एक-दूसरे के पूरक हैं तथा बाजार में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक उपभोक्ता को यह विश्वास होना चाहिए कि वह जो उत्पाद खरीद रहा है, उसकी गुणवत्ता, मात्रा, सुरक्षा और कार्यक्षमता निर्धारित मानकों के अनुरूप है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री...

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय...

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान...

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी...

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय बोलियों पर गर्व करने के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं को...

कोर्ट का बड़ा फैसला, नीला ड्रम हत्याकांड मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में 14 अक्टूबर 2026 को जिला अदालत ने सजा...

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला...