AdvertisementPunjab Government
Nationalस्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर...

स्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है। मारे जाने वाले सभी की उम्र 13 साल से कम बताई जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई दबे हो सकते हैं।

इस दौरान हादसे में कई लोगों को बचाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में घायलों की संख्या अब तक साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। हालांकि, पाकिस्तान में छतों और इमारतों का गिरना आम बात है। जुलाई में ही एक स्कूल की दीवार गिरने से तीन लड़कियों की मौत हो गई थी।

पेशावर में दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में यह दर्दनाक हादसा पेश आया है। लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के हवाले से बताया है कि हादसे में 21 बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भी आपातकाल घोषित कर दिया गया है। जान गंवाने वालों में 20 छात्र और एक शिक्षिका शामिल हैं।

आसिम ने बताया है कि हादसे में जान गंवाने वालों की उम्र 13 साल से कम है। इससे पहले रेस्क्यू 1122 प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया था कि छात्रों और शिक्षकों समेत करीब 20 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने पहले आशंका जताई थी कि मलबे में कई बच्चे दबे हो सकते हैं।

पेशावर उपायुक्त के कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि घटना के समय छात्र क्लास में मौजूद थे। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैजल करीम कुंडी ने घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही अधिकारियों को घटना की वजह का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः पटियाला-नाभा रोड जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने...

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः पटियाला-नाभा रोड जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। जिसके तहत पंजाब बंद...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद में एक पिता ने अपने...

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मामला सामने आया है। मिली जानकारी के...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः इस शहर में दिखा बंद का असर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा मानसा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद की काल के दौरान वीरवार को मोगा...