नई दिल्ली: सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार किए गए तीसरे साथी अंजिक्य शिंदे की रिहाई हो गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सीजेपी लगातार भड़क रही है। वहीं अभिजीत दीपके भी सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके ने सोशल मीडिया पर एक और बड़ा दावा कर दिया है।
‘हम नहीं झुकेंगे’
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा कि – ‘सौरव दास और आशुतोष जानते थे कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है। इसके बाद वो जंतर-मंतर गए और वहां पर गर्व के साथ उन्होंने तिरंगा फहराया’। अभिजीत दीपके ने दोनों की तारीफ में लिखा कि – ‘उन्होंने पूरे देश को दिखा दिया है कि मोदी जैसे दबंग के सामने खड़े होने के एकमात्र तरीका है चाहे कुछ भी हो जाए कभी नहीं झुकें’।
पीएम मोदी इमरजेंसी लगा सकते हैं
अभिजीत दीपके ने एक और पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – ‘मैं पीएम मोदी को यह बताना चाहता हूं कि यदि आप देश में इमरजेंसी लागू करना चाहते हैं तो इसे ऑफिशियल तौर पर लागू करें। आप अघोषित आपातकाल क्यों लागू कर रहे हैं’।
View this post on Instagram
क्यों हुई आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी?
बता दें कि बीते दिन सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे कुछ बाकी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस बेरिकेडिंग और गेट तोड़कर जंतर-मंतर में घुस गए थे। उन्होंने वहां पर जाकर तिरंगा फहराया था। सीजेपी कार्यकर्ताओं के ऐसा तब किया था जब एक दिन पहले ही जंतर-मंतर को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल की लिस्ट में हटा दिया था। ये तीनों ही अपना विरोध जताने के लिए जंतर-मंतर में पहुंचे थे। सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे के साथ-साथ 13 अक्टूबर की सुबह हिरासत में ले लिया था। इसके बाद 13 अक्टूबर देर रात तक नहीं छोड़ा गया। सीजेपी के दावे के अनुसार, 14 अक्टूबर सुबह 3 बजे इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
