AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी...

हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। सरकार के मंत्री एवं विधायक लगातार मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को फसल बिक्री के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

नागर आज चंडीगढ़ में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित ‘विश्व मानक दिवस-2026’ समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विभिन्न जिलों की मंडियों में पहुंच रही फसल और खरीद व्यवस्था की समीक्षा की गई थी।

किसानों की शिकायतों से जुड़े सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडियों में फसल खरीद की स्थिति की समीक्षा की थी। बैठक में सभी मंडियों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि किसानों और किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ उनका निरंतर संवाद बना रहता है। हाल ही में उनके चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में भी किसानों ने उनसे मुलाकात की थी। इसके अलावा, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी से भी फोन पर बातचीत हुई है। नागर ने कहा कि उन्हें अब तक किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और वे स्वयं भी मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री...

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय...

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान...

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी...

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय बोलियों पर गर्व करने के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं को...

कोर्ट का बड़ा फैसला, नीला ड्रम हत्याकांड मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में 14 अक्टूबर 2026 को जिला अदालत ने सजा...

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला...