AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: National Highway पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, CP...

Jalandhar News: National Highway पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, CP सतिंदर का आया बयान, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: परमिंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद करने का आह्वान किया था। इसी के तहत किसान संगठनों के सदस्य जालंधर-परागपुर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के धरने के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोक-झोक देखने को मिली।

वहीं मौके पर पुलिस कमिशनर सतिंदर भी मौके पर मौजूद है और वह प्रदर्शनकारियों को शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर ने कहाकि किसान जत्थेबंदिया नेशनल हाईवे जाम करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने हाईवे को खोल दिया है। पुलिस के साथ विभिन्न जत्थेबंदियां और किसान सहयोग कर रहे है। ऐसे में शहर में दुकानें भी खुली हुई है। इस दौरान प्रदर्शनकारी मिलकर पुलिस के साथ मिलकर पूरा सहयोग कर रहे है। नेशनल हाईवे को खोल दिया गया है, जल्द जाम भी खुल जाएगा।

इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात प्रभावित हो गया है। किसान संगठनों की मांग है कि परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। उधर, प्रशासन ने कत्ल केस में कार्रवाई करते हुए एसएचओ बेअंत कौर को सस्पेंड किया गया है।

बताया जा रहा हैकि इस केस को लेकर डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही है, जल्द प्रशासन डीएसपी के खिलाफ भी एक्शन ले सकता है। दूसरी ओर आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पत्नी पर आरोपी पति को भगाने के आरोप लगे है, जिसके कारण पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के नाम पर मेडिकल शॉप का लाइसेंस नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी के नाम पर मेडिकल का लाइसेंस था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः पटियाला-नाभा रोड जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने...

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की...

स्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर की मौत, देखें वीडियो

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः पटियाला-नाभा रोड जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। जिसके तहत पंजाब बंद...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद में एक पिता ने अपने...

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मामला सामने आया है। मिली जानकारी के...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः इस शहर में दिखा बंद का असर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा मानसा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद की काल के दौरान वीरवार को मोगा...