AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: बंद की कॉल को लेकर 5 लोगों को पुलिस ने...

Jalandhar News: बंद की कॉल को लेकर 5 लोगों को पुलिस ने किया डिटेन, DCP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान गुरु नानक मिशन चौंक पर अकाली दल के नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां मौके पर पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली को डिटेन कर लिया। डीसीपी वारियर ने बताया कि आज पंजाब बंद की कॉल की गई थी। ऐसे में सुबह 7 बजे पुलिस कमिशनर, डीसीपी और एडीसीपी सहित सभी अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर मौजूद है। इस दौरान सभी जत्थेबंदियों के साथ तालमेल किया जा रहा है। इस दौरान शहर का शांतिमय माहौल है।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक मिशन चौक में कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जहां उन्हें बीच सड़क में प्रदर्शन करने से मना करके साइड पर बैठकर प्रदर्शन करने की अपील की गई थी ताकि लोगों को किसी भी तरह की आने-जाने में परेशानी ना हो। इस दौरान किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। उधर, बलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब भर में बंद की कॉल थी। नशे के खिलाफ पूरे पंजाब की लड़ाई है। ऐसे में उनके द्वारा सुबह गुरु नानक मिशन चौक बंद किया जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने 5 लोगों को डिटेन कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने उन पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दी। इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर बैठकर प्रदर्शन करने के लिए उनसे अपील की है।

इस दौरान पुलिस पर जत्थेबंदी द्वारा थक्केशाही के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी राहगीर को परेशान नहीं किया जा रहा था, लेकिन फिर भी पुलिस ने बीच रास्ते में बैठने को लेकर डिटेन किया। उन्होंने कहा कि शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर शहर भर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं शहर में अभी बाजार बंद का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ देर रात स्कूल प्रबंधकों द्वारा भी अभिभावकों को मैसेज करके छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होर्डिंग बोर्ड फाड़ने के दौरान करंट लगने से प्रदर्शनकारी की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः परविंदर सिहं झोटे की हत्या के मामले में...

Jalandhar News: प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई नोक-झोक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परमिंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस ने कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया पर गोली चलाने...

Punjab News: पुलिस कस्टडी से 2 हवालाती हुए फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

लुधियानाः पुलिस कस्टडी से दो हवालाती पुलिसकर्मी को धक्का...

Punjab News: होर्डिंग बोर्ड फाड़ने के दौरान करंट लगने से प्रदर्शनकारी की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः परविंदर सिहं झोटे की हत्या के मामले में पंजाब बंद की कॉल के दौरान एक बड़ा हादसा सामने...

Jalandhar News: प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई नोक-झोक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परमिंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद कर दिया...

Jalandhar News: National Highway पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, CP सतिंदर का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: परमिंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद करने का...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस ने कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया पर गोली चलाने और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने...