AdvertisementPunjab Government
Chandigarhस्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP...

स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM Maan और DGP का ई-मेल में जिक्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल के जरिए 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी वाले ईमेल की सूचना के अनुसार, सेक्टर-46ए स्थित आशियाना स्कूल, मनीमाजरा का रिमिट स्कूल, सेक्टर-20डी का सरकारी स्कूल, सेक्टर-28 का सेंट सोल्जर्स स्कूल, सेक्टर-41सी का शिवालिक पब्लिक स्कूल, सेक्टर-26 का सेंट जॉन स्कूल, सेक्टर-37 का सेंट पीटरसन स्कूल और इसी सेक्टर का प्ले वे स्मार्ट स्कूल शामिल हैं।

ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के साथ दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में धमाके करने की चेतावनी दी गई। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी कार्यालय का भी जिक्र किया गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन तलाशी के दौरान कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वीरवार सुबह करीब 9:08 बजे केनेथ मैक्सिमस नाम से एक ईमेल भेजा गया। यह ईमेल सेक्टर-20, सेक्टर-23 और सेक्टर-32 के सरकारी स्कूलों के ईमेल पतों पर भेजा गया था। इसमें लिखा गया, “CHANDIGARH BoleGa KHALISTAN Zindabad Zindabad”।

ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों में बम धमाके करने की धमकी के साथ अलग-अलग समय का जिक्र किया गया। इसमें कुछ सरकारी कार्यालयों को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई। इसके अलावा लिखा गया परविंदर सिंह झोटा की मौत का बदला लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाया जाएगा। ईमेल में इस संबंध में धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डीजीपी कार्यालय का भी जिक्र है। ईमेल में धमाकों के लिए CM को जिम्मेदार ठहराने जैसी बातें लिखी गई हैं। अंत में “KHALISTAN National ARMY” के नाम के साथ कुछ व्यक्तियों और संगठनों के नाम भी लिखे गए हैं। हालांकि, ईमेल में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम होने से यह साबित नहीं होता कि धमकी उसी ने भेजी है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और संदेश की सत्यता की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: राजविंदर थियाड़ा की हुई छुट्टी, दीपक बाली को मिली नई जिम्मेदारी

जालंधरः आम आदमी पार्टी ने पंजाब संगठन में नई...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः पटियाला-नाभा रोड जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने...

स्कूल में बड़ा हादसाः छत गिरने से 20 बच्चों समेत एक टीचर की मौत, देखें वीडियो

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत...

Jalandhar News: राजविंदर थियाड़ा की हुई छुट्टी, दीपक बाली को मिली नई जिम्मेदारी

जालंधरः आम आदमी पार्टी ने पंजाब संगठन में नई नियुक्तियां का ऐलान किया है। जिसमें पार्टी ने दीपक बाली...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः पटियाला-नाभा रोड जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः परविंदर सिंह झोटा के कत्ल मामले में पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। जिसके तहत पंजाब बंद...

जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जींदः पुलिस थाना के तलोडा गांव में जमीन बेचने को लेकर चल रहे विवाद में एक पिता ने अपने...

परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः इस शहर में दिखा बंद का असर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा मानसा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद की काल के दौरान वीरवार को मोगा...