AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: आज Punjab बंद की कॉल, पुलिस ने MP Singh और...

Jalandhar News: आज Punjab बंद की कॉल, पुलिस ने MP Singh और मान सिंह अकाली को किया डिटेन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मानसा में परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस बीच, मृतक परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने इंसाफ पसंद लोगों से अपील की करते हुए कहा है कि वे लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। वहीं जालंधर के गुरु नानक मिशन चौंक पर अकाली दल के नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

जहां मौके पर पुलिस ने एमपी सिंह और मान सिंह अकाली को डिटेन कर लिया है। इस दौरान पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर बस में उन्हें गुरु नानक मिशन चौक से ले गई है। दरअसल, आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर शहर भर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं शहर में अभी बाजार बंद का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ देर रात स्कूल प्रबंधकों द्वारा भी अभिभावकों को मैसेज करके छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था। दरअसल, पंजाब के सभी शहरों, कस्बों और गांवों के लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में बंद के आह्वान को सफल बनाएं और परमिंदर सिंह झोटा के इंसाफ के लिए आवाज उठाएं।

भारी बारिश के बावजूद लोगों से इंसाफ की मांग में एकजुट होने का आह्वान किया गया है। बता दें कि परविदंर सिंह झोटा की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उसे राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया डीआइजी हरजीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। बुधवार को ही प्रशासन ने हत्या के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार के घर और दुकान को डिच मशीन से गिरवा दिया था। वहीं, परविंदर की मौत के बाद से उग्र हुई भीड़ ने आरोपी की दुकान को गिराने के दौरान उसे आग लगाकर अपना रोष जताया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CJP Protest: इंटरनेट और मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, DMRC ने बिना शर्त मांगी माफी

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

Punjab News: Scorpio सवार युवक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

अमृतसरः झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर...

Punjab News: हत्या मामले में वांछित गुरलाल सिंह और साजनप्रीत सिंह गिरफ्तार

तरनतारनः पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने हरियाणा STF...

बर्फबारी शुरूः लाहौल-स्पीति में वाहनों की रफ्तार रुकी, ग्राम्फू से बातल तक सड़क बंद, देखें वीडियो

केलांगः जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण प्रमुख...

Punjab Bandh की कॉल को लेकर नेशनल हाईवे सहित इन जिलों में दिखा असर

मानसाः परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर बीते...

CJP Protest: इंटरनेट और मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, DMRC ने बिना शर्त मांगी माफी

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान मोबाइल इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं बाधित करने के मामले में...

Punjab News: Scorpio सवार युवक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

अमृतसरः झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की गई। गोली युवक की कमर में लगी है।...

Punjab News: हत्या मामले में वांछित गुरलाल सिंह और साजनप्रीत सिंह गिरफ्तार

तरनतारनः पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने हरियाणा STF के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में मुख्य आरोपी गुरलाल...

बर्फबारी शुरूः लाहौल-स्पीति में वाहनों की रफ्तार रुकी, ग्राम्फू से बातल तक सड़क बंद, देखें वीडियो

केलांगः जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जिला...