AdvertisementPunjab Government
Baddiसड़कों से गोवंश हटाने की मुहिम तेज, आठ सांड रेस्क्यू

सड़कों से गोवंश हटाने की मुहिम तेज, आठ सांड रेस्क्यू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दो दर्जन से अधिक आवारा सांड हांडाकुंडी गोशाला पहुंचाए

बद्दी, सचिन बैंसल: नगर निगम बद्दी ने शहर की सड़कों को आवारा गोवंश से मुक्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने झाड़माजरी औद्योगिक क्षेत्र के पास से आठ आवारा सांडों को रेस्क्यू कर हांडाकुंडी स्थित गोशाला में पहुंचाया। नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि मंगलवार को पकड़े गए आठ सांडों को हांडाकुंडी स्थित गोशाला में सुरक्षित भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक दो दर्जन से अधिक आवारा सांडों को हांडाकुंडी स्थित गोशाला पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर किसी भी तरह का गोवंश नजर न आए, इसके लिए निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है। आगे रेस्क्यू किए जाने वाले गोवंश को क्षेत्र की अन्य गोशालाओं में भी व्यवस्था कर सुरक्षित भेजा जाएगा।

आयुक्त ने शहरवासियों से नगर निगम की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गोवंश न रहे और लोगों को इससे परेशानी न हो, इसके लिए निगम की ओर से यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...