पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त टीम ने एक मकान में सट्टा लगाते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अमन कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कालका के कमेटी चौक स्थित एक मकान में सट्टा लगाया जा रहा है।
दोनों क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इन्चार्ज पीएसआई मनोज कुमार व पीएसआई प्रवीण कुमार की अगुवाई में टीम ने मकान के एक कमरे में 10 व्यक्तियों को चादर पर नोटों की गिट्टियां गिराकर सट्टा लगाते हुए काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान रणजीत कुमार, श्याम सुंदर, राजकुमार, शन्नी, बलदेव राज, अविनाश, तरुण कुमार, सचिन कुमार, पुष्कर राज और रमन कुमार के रूप में हुई।
मौके पर आरोपियों से तलाशी के दौरान कुल 1,16,000 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन तथा सट्टे में इस्तेमाल की जा रही 9 गिट्टियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर थाना कालका में हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 4(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
