स्वच्छता ही सेवा ते तहत चलाई जा रही मुहिम
बददी, सचिन बैंसल: नगर निगम बद्दी की ओर से स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम की मुहिम चलाई गई। जिसमें मंगलवार को एनआरआई चोक व अमरावती की सफाई की गई। जानकारी देते हुए नगर निगम बददी के कमिश्नर विवेक चंदेल ने बताया कि बद्दी को साफ सुथरा बनाने के लिए स्वच्छता ही सेवा की मुहिम चलाई गई है, जो की 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर का तक चलेगी। इस माह में नगर निगम बद्दी के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों की पूर्ण रूप से सफाई की जाएगी।
जिसमें सड़कों के किनारे पर उगी घास व अतिरिक्त मिट्टी को हटाकर दूर किया जाएगा और उन सड़कों व पार्कों व गलियों को चकाचक बनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में आज अमरावती व उसके आस पास के क्षेत्र में यह मुहिम चलाई गई। जिसमें लगभग दो दर्जन सफाई कर्मियों ने पूरे क्षेत्र की सफाई की।
उन्होंने नगर निगम बद्दी की जनता से अपील भी की अगर उन्हें अपने आसपास कहीं भी गंदगी या घास व झाड़ियां दिखाई देती हैं तो वे नगर निगम बद्दी में सूचित करें । सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत ही साफ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा बद्दी को साफ व सुंदर बनाना उनका लक्ष्य है।
