AdvertisementPunjab Government
Unaसिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा अभियान’ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंगा में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ-साथ स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में बीके अवधेश ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाना चाहिए।

बीके बबीता बहन ने राजयोग जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजयोग के माध्यम से व्यक्ति अपने मन और विचारों पर नियंत्रण रखते हुए नकारात्मक आदतों से दूर रह सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को बचाने के लिए जागरूक किया तथा उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों से मोबाइल फोन सहित अन्य तकनीकों के दुष्प्रभावों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने राजयोग जीवनशैली को अपनाने पर भी जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने के लक्ष्य के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिज्ञा लेने वाले लोगों का डाटा क्यूआर कोड के माध्यम से संकलित किया जा रहा है, जिसे भारत सरकार को सौंपा जाएगा। यह पहल भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ हुए संयुक्त समझौते के तहत नशामुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में बीके सोमनाथ, बीके ज्योति सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

सड़कों से गोवंश हटाने की मुहिम तेज, आठ सांड रेस्क्यू

दो दर्जन से अधिक आवारा सांड हांडाकुंडी गोशाला पहुंचाए बद्दी,...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त टीम ने एक मकान में सट्टा लगाते हुए 10 आरोपियों...