पाइनग्रोव स्कूल के वार्षिक समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दिया सम्मान
बद्दी, सचिन बैंसल: जिला सोलन के धर्मपुर स्थित पाइनग्रोव स्कूल के वार्षिक समारोह में 10वीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र युवराज सिंगला को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सम्मानित किया। युवराज फार्मा उद्यमी सुमित सिंगला के पुत्र हैं और वर्तमान में इसी स्कूल में प्लस टू मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
उन्होंने हाल ही में हुई परीक्षाओं में भी 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। समारोह में शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर आईपीएससी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
