AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में बरामद नशीले पदार्थ और...

Haryana News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में बरामद नशीले पदार्थ और रोलिंग पेपर किए नष्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः शहर भर में बच्चों को नशे की शुरुआती आदतों से बचाने और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले एवं प्रतिबंधित पदार्थों की उपलब्धता पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पिछले दिनों पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा शुरु किए गए ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी और छापेमारी करते हुए पुलिस टीमों ने लाखों रुपये की कीमत के कूल लिप, रोलिंग पेपर तथा अन्य प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थ बरामद किए थे।

इन सभी बरामद पदार्थों को आज पंचकूला पुलिस लाइन में एसीपी सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में आग के हवाले कर नष्ट किया गया तथा बाद में इन्हें मिट्टी में दबाकर सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कवच का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशे की ओर बढ़ने से पहले ही रोकना और नशे की शुरुआती आदतों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान ऐसी सामग्री बरामद की गई, जो बच्चों और युवाओं को नशे की ओर आकर्षित करने का माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और शिक्षण संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या नशे से जुड़ी सामग्री की बिक्री एवं उपलब्धता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए नशे की शुरुआत पर ही रोक लगाना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि कूल लिप जैसे पदार्थों को छोटा नशा समझकर नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए। कई बार नशे की शुरुआत छोटी उम्र में ऐसी ही सामग्री से होती है और धीरे-धीरे बच्चे गंभीर नशे की गिरफ्त में पहुंच जाते हैं। पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के दौरान उपचाराधीन नशा पीड़ितों से बातचीत में भी यह सामने आया है कि कई लोगों ने नशे की शुरुआत छोटे स्तर के पदार्थों से की थी, लेकिन बाद में वे हेरोइन, अफीम, गांजा और अन्य गंभीर नशीले पदार्थों की लत के शिकार हो गए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं है, बल्कि इसमें अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। समय रहते जागरूकता और प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से बच्चों को नशे की दलदल में जाने से रोका जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...