AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: Gold Medal जीतने के बाद लौटे हॉकी खिलाड़ी सुखजीत, आतिशबाजी...

Jalandhar News: Gold Medal जीतने के बाद लौटे हॉकी खिलाड़ी सुखजीत, आतिशबाजी और ढोल से हुआ स्वागत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। वहीं आज हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह घर पहुंचे जहां उसका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। परिवार से मिलने के बाद सुखजीत सिंह कुछ देर में गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होंगे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सुखजीत सिंह ने कहाकि लगातार भारतीय टीम ने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता और यह टीम के लिए गर्व की बात है।

ऐसे में उन्होंने परिवार और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। वहीं पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच को लेकर सुखजीत ने कहा कि वह पाकिस्तान के साथ मैच के दौरान अलग की पल होता है। ऐसे में उनके लिए टूर्नामेंट में सबसे यादगाद पल भी पाकिस्तान टीम के खिलाफ खेले गए मैच में गोल करना था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में गोल किया तो उनके पास खुशी का ठिकाना नहीं था।

उन्होंने कहा कि वहीं टर्निंग प्वाइंट था। इसी के साथ मलेशिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले को लेकर टीम की लक्ष्य था कि वह मुकाबले में गेम प्लान में रहकर बढ़िया परफार्मेंस करेंगे और गोल्ड मेडल जीतकर ही घर लौटेंगे। ऐसे में टीम ने जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ अमेरिका में होने वाली एलए ओलंपिक में क्वालिफाई करना टीम का लक्ष्य था जो कि गोल्ड मेडल के साथ पूरा हो गया। ऐसे में अब वह एलए ओलंपिक में टीम ने क्वालिफाई कर लिया है। मैच की प्रेक्टिस से पहले वह टीम के साथ समय व्यतीत करेंगे।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने गोल किए थे। ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए थे। भारतीय पुरुष टीम एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही हरमनप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया। वह भारत को लगातार दूसरी बार एशियन चैंपियन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। पुरुषों से पहले भारत की महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। महिला टीम ने फाइनल में चीन को मात दी थी। यह पहला मौका है, जब एशियन गेम्स में भारत की महिला और पुरुष दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है। भारत की पुरुष टीम 5वीं बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही है। वहीं, महिला टीम दूसरी बार गोल्ड जीती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Saini से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिंगापुर...

Punjab News: नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

मोगाः जिले में पुलिस की ओर से नशे के...

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय...

Axis Bank के ATM को काटकर 30 लाख लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की...

Punjab News: 11 को होगी 5 कि.मी. मैराथन, 4 जिलों में किया जाएगा आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी की अगुवाई में 11 अक्टूबर...

CM Saini से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने मंगलवार को मुलाकात...

Punjab News: नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

मोगाः जिले में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ अभियान लगातार...

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

शिमला: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संस्थान...

Axis Bank के ATM को काटकर 30 लाख लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

शमशाबादः हैदराबाद में तमिलनाडु के रंगारेड्डी से चोरी की एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। जहां एक्सिस बैंक...