AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtराज्य सरकार ने राज्यभर में धान की सुचारू खरीद के लिए किए...

राज्य सरकार ने राज्यभर में धान की सुचारू खरीद के लिए किए पुख्ता प्रबंध

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/खरड़ (साहिबजादा अजीत सिंह नगर): पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा राज्यभर में धान की सुचारू एवं निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खरड़ अनाज मंडी में चल रही धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक पंजाब की मंडियों में 3.83 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा 3.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान के बदले किसानों को 188 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

कटारूचक ने कहा कि आने वाले दिनों में धान के उठान की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है तथा खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...