AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtकॉलेज विद्यार्थियों को वर्ष में एक बार रक्तदान करने का संकल्प लेना...

कॉलेज विद्यार्थियों को वर्ष में एक बार रक्तदान करने का संकल्प लेना चाहिए : डॉ. बलबीर सिंह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से सभी के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां म्युनिसिपल भवन में ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान रक्तदाताओं, रक्तदान करने वाली संस्थाओं और ब्लड सेंटरों को सम्मानित किया।

इस समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार के ‘ई-रक्तकोष’ पोर्टल पर प्रति दस लाख आबादी के पीछे स्वैच्छिक रक्तदान के मामले में देशभर में तीसरा स्थान हासिल करने तथा दोबारा रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं की संख्या में देश का नेतृत्व करने के लिए पंजाब की शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की विशेष स्मारिका भी जारी की, जिसमें राज्य की प्रमुख उपलब्धियों, बेहतर कार्यप्रणालियों और रक्तदाताओं के योगदान को दर्शाया गया है।

रक्तदान को लेकर फैली गलत धारणाओं को खारिज करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, ‘‘रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी या कमी नहीं आती। अच्छी सेहत जीवन का वास्तविक खजाना है और नियमित रक्तदान न केवल हमें स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रखता है, बल्कि कीमती जानें भी बचाता है। आइए, हम पंजाब में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को जन आंदोलन बनाएं।’’

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...