Hocky Champion Trophy 2026
FaridkotPunjab News: CIA की कार्रवाईः 47 किलो हेरोइन के साथ कार सहित...

Punjab News: CIA की कार्रवाईः 47 किलो हेरोइन के साथ कार सहित 4 गिरफ्तार; 3 विदेशी पिस्टल भी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 332 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने होंडा सिटी में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन विदेशी पिस्टल, मैगजीन और 15 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुहरसहाय के गांव गूदड़ पंजगराई निवासी मंगल सिंह, जलालाबाद के गांव लमोचड़ खुर्द निवासी अंकुश, सचिन उर्फ संजू और अनमोल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बाबा फरीद आगमन पर्व को देखते सीआईए स्टाफ की टीम ने इंचार्ज हाकम सिंह के नेतृत्व में सादिक-दीप सिंह वाला सड़क पर गांव काउंनी के पास नाकाबंदी की हुई थी।

शनिवार आधी रात के दौरान दीप सिंह वाला की ओर से एक होंडा सिटी आती दिखाई दी। पुलिस कर्मचारियों ने कार को रुकने का इशारा किया। नाके के पास पहुंचते ही कार को सड़क किनारे रोक दिया गया, लेकिन उसमें सवार युवकों ने अचानक कार को पीछे मोड़कर मौके से भागने की कोशिश की। इसी दौरान कार बंद हो गई। पुलिस टीम ने तुरंत कार को घेरकर चारों युवकों को काबू कर लिया।

पुलिस को कार में रखे एक गट्टे में नशीला पदार्थ होने का संदेह हुआ। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और डीएसपी अवतार सिंह राजपाल को मौके पर बुलाया गया। उनकी निगरानी में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गट्टे से हेरोइन के 42 पैकेट बरामद हुए। इन सभी पैकेटों का कुल वजन 47 किलो 332 ग्राम निकला। हेरोइन के अलावा पुलिस को कार के डैशबोर्ड में रखे एक लिफाफे से तीन विदेशी पिस्टल भी मिले। ये पिस्टल .30 बोर की हैं और इनके साथ मैगजीन तथा 15 कारतूस भी बरामद किए गए।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे फरीदकोट समेत किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 5 नवंबर 2026

गुरुवार 5 नवंबर 2026 को कृष्ण एकादशी के दिन...

Jalandhar News : फगवाड़ा गेट मार्केट में दुकानदारों और राहगीर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

जालंधरः महानगर के फगवाड़ा गेट मार्केट में दिवाली के...

Punjab News: कई मामलों में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सात आपराधिक मामलों में वांछित...

Haryana News: ऑस्ट्रिया के पर्यटकों ने माता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

पंचकूलाः धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दूसरे राज्यों...

Jalandhar News: बाइक सवारों ने गाड़ी पर‌ चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, खोल बरामद देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर में देर रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए...

आज का राशिफल, 5 नवंबर 2026

गुरुवार 5 नवंबर 2026 को कृष्ण एकादशी के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा। कन्या राशि के...

Jalandhar News : फगवाड़ा गेट मार्केट में दुकानदारों और राहगीर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

जालंधरः महानगर के फगवाड़ा गेट मार्केट में दिवाली के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल दुकानदारों की ओर से दुकानों के...

Punjab News: कई मामलों में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सात आपराधिक मामलों में वांछित फरार अपराधी आकाशदीप सिंह उर्फ ​​आकाश को एक मुठभेड़ के...