Hocky Champion Trophy 2026
Rashifalआज का राशिफल, 5 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 5 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुवार 5 नवंबर 2026 को कृष्ण एकादशी के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा। कन्या राशि के जातकों को सेवा और मदद से तारीफ मिलेगी। बस दूसरों की कमियां ना निकालें। मिथुन राशि के जातकों के घर में शांति का माहौल बनेगा। अटका घरेलू विवाद सुलझेगा। कन्या और धनु राशि के जातकों को उन्नति का मौका मिलेगा। देखें अपना आज का भविष्यफल।

मेष राशिफल, सहकर्मियों से बनेगा तालमेल। मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुशासन और रोजमर्रा के कामों को व्यवस्थित करने का है। आज चंद्रदेव आपके छठे घर में आ जाएंगे, इसलिए दफ्तर की फाइलें निपटाना, पुराने बकाया कामों की सूची बनाना और टीम के साथ तालमेल बिठाना आसान रहेगा। घर में काम करने वाले सहायक या नौकर के साथ व्यवहार नरम रखें। सहकर्मी की चुगली न करें। गोवत्स द्वादशी पर गाय या घर के पालतू की सेवा करने से मन को संतोष मिलेगा। नए काम की शुरुआत आज टाल दें और पुराने रुके कामों को पूरा करने पर ध्यान लगाएं।

वृषभ राशिफल, आय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम संबंध में दिखावे की जगह सीधी और साफ बातचीत करनी चाहिए। मनोरजंन के लिए आज समय निकालेंगे। आय में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। पढ़ाई, बच्चों और रचनात्मक कामों में फोकस रहेगा। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके पांचवें घर में आएंगे, इसलिए विद्यार्थियों के लिए नोट्स बनाना, रिवीजन करना या किसी विषय की योजना तैयार करना लाभदायक रहेगा। किसी शिक्षक या मार्गदर्शक की सलाह काम आएगी। बच्चों को डांटने के बजाय उन्हें सही तरीके से समझाएं, वे आपकी बात मानेंगे। लेखन, चित्रकारी या किसी हुनर से जुड़ा काम करने वालों को छोटी सफलता मिल सकती है। पेट में हल्की जलन या अपच की परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशिफल, सुबह की बेचैनी को करें नजरअंदाज। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर के भीतर मन की शांति और व्यवस्था बनाने का है। घर से काम करने वालों के लिए दिन उपयोगी रहेगा। सुबह के समय बिना कारण की बेचैनी रह सकती है। इसे जरूरत से ज्यादा सोचकर न बढ़ाएं, जल्दी ही मन ठीक हो जाएगा। घर में सात्विक भोजन बनने से माहौल अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। पिछले दिनों से अटके किसी घरेलू विवाद को बातचीत से सुलझाने का यह अच्छा मौका है। सेहत में बेचैनी और रक्तचाप के उतार चढ़ाव से बचने के लिए गहरी सांस का अभ्यास करें।

कर्क राशिफल, अपने हुनर से बढ़ाएंगे कमाई के मौके। कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बातों से ज्यादा हाथ के हुनर से पैसे कमाने और मेहनत से आगे बढ़ने का दिन है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके तीसरे घर में आ जाएंगे। सिलाई, कढ़ाई, मरम्मत, कंप्यूटर के काम या किसी भी कारीगरी से जुड़े लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। नजदीक के किसी मंदिर, गौशाला या रिश्तेदार के घर जाने का मौका बनेगा। आपकी राशि में नीच मंगलदेव हैं, इसलिए सुबह के समय किसी बात पर चिढ़ सकते हैं। अपने काम का क्रेडिट लेने में संकोच न करें, पर बढ़ा चढ़ाकर दावे न करें। त्वचा पर खुजली या एलर्जी हो सकती है। शाम को परिवार के साथ बैठकर भजन या कथा सुनें।

सिंह राशिफल, घर के बजट पर रहेगा ध्यान। सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत मन की मजबूती से होगी। फिर घर के बजट और बोलचाल पर ध्यान जाएगा। सुबह 9:34 बजे तक चंद्रदेव आपके ही लग्न पर रहेंगे, इसलिए शुरुआती घंटों में आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। उसके बाद वे दूसरे घर में आएंगे, तब राशन, बिजली बिल और ईएमआई जैसी चीजों पर फोकस रहेगा। परिवार के भोजन या एकादशी के व्रत की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। गुरुदेव आपके लग्न पर हैं, इसलिए बड़े बुजुर्गों की सीख से लाभ होगा। एकादशी पर विशेष रूप से मौन रहें या मधुर बोली बोलें। किसी को पैसे उधार देने या जमानत लेने से बचें। दांत, मसूड़ों में दर्द या सूजन की शिकायत हो सकती है। ज्यादा ठंडा गरम खाने से परहेज करें।

कन्या राशिफल, सेवा से मिलेगी तारीफ, दूसरों की कमी न निकालें। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने भीतर झांकने और व्यवस्थित होने का है। आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान और जिम्मेदार महसूस करेंगे। घर और काम की जगह की साफ सफाई, सामान की सही जगह पर व्यवस्था और छूटे हुए छोटे कामों को निपटाना आपको संतोष देगा। आपके द्वारा की गई किसी की सेवा या मदद की सराहना होगी। परफेक्शन के चक्कर में दूसरों की छोटी छोटी कमियां निकालना रिश्तों में खटास ला सकता है, इसलिए जुबान संभालें। दान, पूजा या गौसेवा में खर्च करना शुभ रहेगा। दोस्तों से बड़ी उम्मीद न रखें। पेट में गैस या संक्रमण की परेशानी हो सकती है।

तुला राशिफल, अनावश्यक चिंता से बचें, नींद का रखें ख्याल। तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुपचाप किए जाने वाले खर्च और चिंतन-मनन करने का है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके बारहवें घर में आ जाएंगे। इसलिए गौशाला, मंदिर या किसी जरूरतमंद की सहायता में पैसा खर्च होगा, जो आपके मन को सुकून देगा। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से बातचीत हो सकती है। अस्पताल या दवा पर अचानक कोई खर्च आ सकता है। आत्मविश्वास भी रहेगा, लेकिन बुधदेव के अस्त होने की वजह से बात को स्पष्ट करके कहें। मन में अनजाने डर या बेवजह के शक को जगह न दें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी के सामने अपनी बात ज्यादा खुलकर न रखें।

वृश्चिक राशिफल, दोस्तों की सलाह आएगी काम। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आमदनी के छोटे-छोटे रास्ते खोलने का है। ट्यूशन, कमीशन, फ्रीलांस काम या किसी दोस्त की सिफारिश से थोड़ी आमदनी बढ़ सकती है। किसी सामाजिक समारोह या समूह में आपको सम्मान मिल सकता है। बड़े भाई या बहन से कोई काम की जानकारी या सहयोग मिल सकता है। लग्नेश मंगलदेव नौवें घर में नीच हैं, इसलिए भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। दफ्तर में अधिकारी आपके अनुभव की कद्र करेंगे। दोस्त को उधार देने से पहले सोचें, क्योंकि लौटाने में देरी संभव है। रमा एकादशी की कथा सुनना मन को स्थिर करेगा। शरीर में कमजोरी या हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। पालक और गुड़ का सेवन करें।

धनु राशिफल, बारीकी वाले काम में मिलेगी सराहना। धनु राशि के जातकों के लिए आज करियर में बारीकी और भरोसे का दिन है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके दसवें घर में आ जाएंगे। बॉस आपके अनुशासन और सटीकता को पसंद करेंगे और कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। नौकरी बदलने का मन हो तो आज जानकारी जुटाएं और ठोस कदम बढ़ाएं। हिसाब किताब, ऑडिट, बैंकिंग, चिकित्सा, रिपोर्टिंग या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की सराहना हो सकती है। अचानक आए किसी बदलाव या अनपेक्षित खर्च के लिए तैयार रहें। सहकर्मी के काम की आलोचना सार्वजनिक रूप से न करें। कमर और घुटनों में जकड़न या गठिया जैसी शिकायत बढ़ सकती है। शाम को बड़े बुजुर्गों से फोन पर बात जरूर करें।

मकर राशिफल, पिताजी की सेहत का रखें ध्यान। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आस्था, नियम और बड़ों की सेवा का है। एकादशी का व्रत, कथा सुनना या मंदिर जाना मन को बहुत अच्छा लगेगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से फोन पर बात होने से प्रसन्नता रहेगी। पिता या घर के किसी बुजुर्ग की सेहत की जांच कराने का यह अच्छा दिन है, इसमें लापरवाही न करें। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़ी किसी जानकारी को पक्का करने के लिए समय निकालें। किसी पुरानी फाइल या रुके कानूनी काम पर किसी जानकार से सलाह लेना उपयोगी रहेगा। शनिदेव आपके तीसरे घर में वक्री हैं, इसलिए मेहनत ज्यादा लगेगी, लेकिन नतीजे धीरे-धीरे मिलेंगे। किसी से बी इतना बड़ा वादा न करें, जो निभाना मुश्किल हो। जोड़ों में दर्द और घुटनों में अकड़न रह सकती है। शाम को परिवार के साथ आरती में शामिल हों।

कुंभ राशिफल, मन के उतार चढ़ाव में रखें संयम। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मन और वाणी दोनों पर संयम रखने का दिन है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके आठवें घर में आ जाएंगे, इसलिए अचानक मूड बदलना, अनजाना डर या बेवजह की चिंता घेर सकती है। इसे व्रत, प्राणायाम और ध्यान से संभालें। जीवनसाथी के साथ बातचीत सुखद रहेगी। वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और बिजली या गैस के उपकरणों के पास सतर्क रहें। किसी की गुप्त बात या पुराने कागज को लेकर अनावश्यक उत्सुकता न दिखाएं। अचानक कोई छोटा खर्च, जैसे दवा या मरम्मत, जेब पर असर डालेगा। आपके लग्न में राहु हैं, इसलिए किसी की बातों में आसानी से न आएं। सेहत में पेट के निचले हिस्से में जलन या पित्त की परेशानी रह सकती है, ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं।

मीन राशिफल, सलाहकार और साझेदार से लेंगे राय। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी, काउंसलिंग और रिश्तों की व्यवहारिक बातों का है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके सातवें घर में आ जाएंगे और उनकी दृष्टि आपके लग्न पर बैठे वक्री शनिदेव पर पड़ेगी, इसलिए मन थोड़ा भारी और जिम्मेदारियों से दबा हुआ महसूस हो सकता है। डॉक्टर, वकील या किसी अनुभवी सलाहकार से परामर्श लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी या साझेदार के साथ किसी पुराने मुद्दे को शांति से सुलझाने का मौका मिलेगा, बस पुरानी बातें दोबारा न कुरेदें। ग्राहक या क्लाइंट के साथ बहस न करें, भले ही वे गलत हों। सेहत में थकान और पैरों में जकड़न रहेगी, थोड़ी देर टहलें और पानी पिएं। शाम को किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मन की बात कहकर हल्का महसूस करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

दर्दनाक हादसाः बेकाबू ट्रक ने चार महिलाओं और तीन बच्चों को रौंदा, एक घायल

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र...

Punjab News: नहर किनारे डाक कर्मी का शव बरामद

अमृतसरः जंडियाला मार्ग पर नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में...

विवादित भूमि की निशानदेही के दौरान दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, महिला और उसके बेटे...

होटलों या अस्पतालों में वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी का झंझट खत्म

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपनी...

दर्दनाक हादसाः बेकाबू ट्रक ने चार महिलाओं और तीन बच्चों को रौंदा, एक घायल

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में वीरवार देर रात तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक...

Punjab News: नहर किनारे डाक कर्मी का शव बरामद

अमृतसरः जंडियाला मार्ग पर नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा...

विवादित भूमि की निशानदेही के दौरान दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, महिला और उसके बेटे सहित दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप ऊना। हरोली...

होटलों या अस्पतालों में वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी का झंझट खत्म

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपनी सहमति-आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन प्रणाली का दायरा बढ़ाते हुए इसे प्रमुख...