Himachal Govt
MuktsarPunjab News: बर्थडे पार्टी से लौट रहे 21 वर्षीय युवक पर बाइक...

Punjab News: बर्थडे पार्टी से लौट रहे 21 वर्षीय युवक पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर के कच्चा भागसर रोड पर गत देर रात एक घर के गेट के सामने 21 वर्षीय युवक को अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार दी। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे सरकारी अस्पताल और उसके बाद फरीदकोट अस्पताल में रेफर किया गया।

वहीं भाई ने बताया कि अनिल बाबा जीवन नगर से बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। इस दौरान उसे दो बाइक सवार व्यक्तियों ने पूछा कि वह लोकल रहने वाला है और उसके बाद व्यक्तियों द्वारा भाई पर गोलियां चला दी। इस घटना में दो गोलियां भाई के पेट में और एक टांग में लगी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार व्यक्ति फायरिंग करके फरार हो गए। अनिल सोफली फैक्टरी में काम करता है। वहीं एक गोली घर के गेट पर लगी है।

पीड़ित ने कहाकि वह यूपी के रहने वाले है और यहां पर वह मजदूरी करते है और काफी सालों से वह पंजाब में ही रह रहे है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को घटना स्थल से 4 खोल बरामद हुए है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। इस घटना में 3 गोलियां अनिल को लगी हुई है। एसएसपी अभिन्यु की अगुवाई में मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, पानी के टापू में तब्दील हुआ शहर, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज...

बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, पानी के टापू में तब्दील हुआ शहर, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और जीएमडीए के जलनिकासी के दावों...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट...

आर्थिक तंगी के कारण कैंसर के इलाज से वंचित नहीं रहने चाहिए मरीज: डा. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : छाती के कैंसर का इलाज केवल सर्जरी और कीमोथेरेपी तक सीमित नहीं होता, बल्कि कुछ मरीजों को...

Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में जमकर हुई ड्राइवर की छित्तर परेड, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पठानकोट चौक पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। घटना के दौरान सड़क पर भारी...