Hocky Champion Trophy 2026
MuktsarPunjab News: छप्पड़ में डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

Punjab News: छप्पड़ में डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुक्तसर साहिबः कोटभाई गांव में देर रात छप्पड़ में डूबने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव वासियों में शोक की लहर छा गई। मृतक बच्चे की पहचान फतेहवीर सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छप्पड़ फतेहवीर घर के बिल्कुल पास है। बीते दिन बच्चा शाम 5 बजे के आसपास खेलते हुए घर से बाहर निकला था‌।

फतेहवीर घर के पास बने छप्पड़ के किनारे से खेलते हुए गुजर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अचानक छप्पड़ में जा गिरा। परिजनों द्वारा बच्चे को ना मिलने पर देर रात तक उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद बच्चे के पैरों के निशान छप्पड़ की तरफ जाते मिले। जिसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात करीब 11 बजे बच्चे का शव छप्पड़ से बरामद किया गया।

परिवार का आरोप है कि घरों के पास स्थित यह छप्पड़ सरकंडों और झाड़ियों से ढका हुआ है। इसी वजह से बच्चे को छप्पड़ का अंदाजा नहीं लगा और यह हादसा हो गया। उनका कहना है कि अगर समय रहते छप्पड़ की सफाई और चारदीवारी की जाती तो मासूम की जान बच सकती थी। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से छप्पड़ के आसपास सुरक्षा इंतजाम करने और उन्हें ढकने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चुनावों से पहले BJP में शामिल हुए पठानमाजरा, कुंवर विजय प्रताप और जौड़ामाजरा

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

गुरदासपुरः सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क हादसों...

हाई प्रोफाइल शराब पार्टीः आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने बदले सरनेम, देखें वीडियो

अहमदाबादः गुजरात के राजकोट शहर में स्थित सराझा होटल...

Punjab News: पहले पुलिस ने घर में रखा नशा, फिर की बरामदगी, SSP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

अब SIT का किया गठन लुधियानाः खन्ना में पुलिस विवादों...

Punjab News: चुनावों से पहले BJP में शामिल हुए पठानमाजरा, कुंवर विजय प्रताप और जौड़ामाजरा

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो गई है।...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

गुरदासपुरः सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क हादसों की घटनाएं शुरू हो गई है। वहीं आज सुबह बटाला-काहनूवान...

हाई प्रोफाइल शराब पार्टीः आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने बदले सरनेम, देखें वीडियो

अहमदाबादः गुजरात के राजकोट शहर में स्थित सराझा होटल में हाई प्रोफाइल शराब पार्टी के मामले में अब पुलिस...

Punjab News: पहले पुलिस ने घर में रखा नशा, फिर की बरामदगी, SSP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

अब SIT का किया गठन लुधियानाः खन्ना में पुलिस विवादों में घिर गई। दरअसल, पुलिस द्वारा एक घर में रेड...