Himachal Govt
MuktsarPunjab News: रोडवेज बस की चपेट में आई 24 वर्षीय लड़की

Punjab News: रोडवेज बस की चपेट में आई 24 वर्षीय लड़की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री मुक्तसर साहिब: शहर के कोटकुपुरा रोड पर बिजली घर के पास पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से 24 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान 24 वर्षीय आशु के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जलालाबाद रोड शिव चंद पेट्रोल पंप के पास रहने वाली तुलसी पत्नी स्व. चेतन कुमार जो कि बल्लगढ़ रोड पर किराने और चाय की दुकान चलाती है। ऐसे में वह रोजाना की तरह बेटी ‘आशु’ को एक्टिवा स्कूटर नंबर पीबी 30 एबी 4187 पर स्कूल छोड़ने जा रही थी।

जब वह कोटकुपुरा रोड के पास बिजली घर के पास पहुंचीं, तो खराब रास्ते के कारण स्कूटी अचानक फिरोजपुर जा रही पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 30आर 2252 के पिछले टायर के नीचे गिर गई। इस हादसे में बेटी आशु बस के टायर की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल आसू को उषा बंसल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट...

आर्थिक तंगी के कारण कैंसर के इलाज से वंचित नहीं रहने चाहिए मरीज: डा. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : छाती के कैंसर का इलाज केवल सर्जरी और कीमोथेरेपी तक सीमित नहीं होता, बल्कि कुछ मरीजों को...

Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में जमकर हुई ड्राइवर की छित्तर परेड, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पठानकोट चौक पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। घटना के दौरान सड़क पर भारी...

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य हर बुजुर्ग को मान-सम्मान, सुरक्षा और अपनापन का एहसास दिलाना

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्ग नागरिकों के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं...