Himachal Govt
Mumbaiअमरावती महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर,आग लगने से 3 नवजात बच्चों की...

अमरावती महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर,आग लगने से 3 नवजात बच्चों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्रः अमरावती महिला अस्पताल में वेंटिलेटर फटने से आग लग गई। यह आग अस्पताल के बेबी वार्ड में लगी। इस घटना में 3 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, तड़के करीब 3:30 बजे अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने के बाद आग लगी। आग लगते ही डॉक्टरों, नर्सों और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की तत्परता से कई बच्चों की जान बचा ली गई। अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (NICU) में सुबह करीब 3:30 बजे अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने से आग लग गई। आग में झुलसने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। हालांकि कई नवजात बच्चों की जान बचाने में अस्पतालकर्मियों को सफलता मिली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस अस्पताल में कुल 39 नवजात बच्चों को रखा गया था। आग लगने के बाद सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इनमें से 6 बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। बड़ी बात यह है कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग करीब एक साल पहले ही शुरू किया गया था। इतने कम समय में आग की घटना सामने आने से अस्पताल की अग्निसुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

NICU में समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और गंभीर स्थिति में भर्ती नवजात बच्चों का इलाज किया जाता है। आग की चपेट में आने से कुछ शिशुओं के हाथ-पैर झुलसने की जानकारी सामने आई है। इन बच्चों को तत्काल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जिला अस्पताल के चाइल्ड में एक वार्मर मशीन में आग लगने से तीन नवजात झुलस गए थे। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। करीब 2 बजे एक वार्मर मशीन में अचानक स्पार्किंग के बाद आग लग गई। तीनों घायल नवजातों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान...

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के...

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, मचा हड़कंप

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने...

नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, छत पर रील बना रहे बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गयाजीः बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया को लेकर कड़ा कदम...

रिफाइंड से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी–डब्बे लेकर पहुंचे लोग, मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार बीनागंज...

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने और जातिसूचक शब्द...