MumbaiFDA की 108 साल पुराने Olympia Cafe पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द

FDA की 108 साल पुराने Olympia Cafe पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

14 होटल-रेस्तरां पर गिरी गाज, 12 लाख रुपए का गुटखा जब्त

मुंबईः महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अभियान तेज कर दिया है। FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत मुंबई के मशहूर 108 साल पुराने ओलंपिया कैफे का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जांच के दौरान कैफे के खाद्य भंडारण क्षेत्र में शौचालय, पुराने मांस और फ्रिज में खून मिलने के साथ रसोई में तिलचट्टे पाए जाने की बात सामने आई। इस अभियान के तहत नागपुर में 12.10 लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया गया, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा मुंबई समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 14 होटल, रेस्तरां और खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। एफडीए की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्यभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच के लिए व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दूध और डेयरी उत्पादों का 2,813 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया गया, जिसकी कीमत 7.38 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। नागपुर मंडल में एफडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गुटखे का 12.10 लाख रुपए का जखीरा जब्त किया। इस दौरान दो वाहनों को भी जब्त किया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एफडीए ने राज्यभर में 27 होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। वहीं 13 प्रतिष्ठानों को सुधार संबंधी नोटिस जारी किए गए। एफडीए ने डेयरी उत्पादों, सुपारी, विभिन्न प्रकार के नमकीन और ताड़ी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच की। इस दौरान 4.66 लाख रुपए मूल्य की 2,580.7 किलोग्राम खाद्य सामग्री और 12.5 लीटर ताड़ी जब्त की गई। मुंबई में भी एफडीए ने खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के उल्लंघन के आरोप में सात प्रतिष्ठानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। ‘सेफ फूड सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत मिली एक उपभोक्ता शिकायत के आधार पर 16 सितंबर 2026 को कोलाबा स्थित ओलंपिया कॉफी हाउस का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

BBMB मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश...

सुंदरनगर के SC समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

ऊना। अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल...

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल...

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन...

Barinder Kumar Goyal ने गोवा में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन के दौरान पंजाब के हितों की जोरदार पैरवी की

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

BBMB मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय में जीतने के...

सुंदरनगर के SC समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

ऊना। अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप...

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर 2 बाइक सवार युवकों...

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में सफर के दौरान सीट या दरवाजे पर खड़े होने...