Mumbai13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों सहित 9 लोग घायल

13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों सहित 9 लोग घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: शहर के कुर्ला इलाके में पश्चिम स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार 13 मंजिला इमारत में आग लग गई है। आग लगने की घटना से 3 बच्चों सहित 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी घायलों को पास के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल सुरक्षित बताए जा रह हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह 6:53 बजे आग लगी और 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। घायलों में ज्यादातर को सांस लेने में तकलीफ की समस्या थी, जबकि एक व्यक्ति को चोट लगी है।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के मुंबई के कुर्ला इलाके में एक 13 मंजिला आवासीय इमारत के इलेक्ट्रिकल डक्ट में आग लग गई। इस घटना में तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग नंबर 5 में लगी। आग की लपटें इलेक्ट्रिकल वायरिंग और डक्ट के रास्ते फैल गईं, लेकिन दमकलकर्मियों ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

नगर निकाय के एक अधिकारी के अनुसार, इमारत में घना धुआं भर जाने के कारण आठ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जबकि एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में पांच साल का एक लड़का, दो किशोर लड़कियां और एक बुजुर्ग शामिल हैं। इन सभी को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई दमकल विभाग, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एम्बुलेंस सेवा और वार्ड के कर्मचारियों को मदद के लिए मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों और नुकसान के दायरे का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

BBMB मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश...

सुंदरनगर के SC समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

ऊना। अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल...

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल...

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन...

Barinder Kumar Goyal ने गोवा में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन के दौरान पंजाब के हितों की जोरदार पैरवी की

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

BBMB मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय में जीतने के...

सुंदरनगर के SC समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

ऊना। अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप...

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर 2 बाइक सवार युवकों...

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में सफर के दौरान सीट या दरवाजे पर खड़े होने...