Mumbaiजमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में सफर के दौरान सीट या दरवाजे पर खड़े होने को लेकर यात्रियों के बीच बहस होना कोई नई बात नहीं है। दरअसल, देर रात चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल में मामूली कहासुनी ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया। दरअसल, चलती लोकल ट्रेन में दो यात्री आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच पहले बहस हुई फिर ये बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इस दौरान उनमें से एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ये घटना शुक्रवार रात 10.30 बजे को चलती ट्रेन में हुई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोकल ट्रेन में यात्री आपस में लड़ते देखे जा सकते हैं। गनीमत रही कि उस समय लोकल की रफ्तार कम थी। वरना यह झड़प किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी। बता दें कि मुंबई की लोकल को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है।

हर दिन लाखों लोग इसी के सहारे अपने काम और घर तक पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रेन के भीतर यात्रियों के बीच होने वाली हिंसक झड़पें चिंता बढ़ाती हैं। शुक्रवार रात की घटना ने एक बार फिर लोकल में सफर करने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यात्रियों के बीच मारपीट हो रही थी उस समय कोच में दूसरे लोग भी मौजूद थे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल...

Barinder Kumar Goyal ने गोवा में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन के दौरान पंजाब के हितों की जोरदार पैरवी की

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

DC जतिन लाल ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों संग मनाई दीवाली की खुशियां

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल शनिवार को परिवार सहित ईसपुर...

हिमाचल के हक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

#BBMB पर हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत : कुमार...

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर 2 बाइक सवार युवकों...

Barinder Kumar Goyal ने गोवा में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन के दौरान पंजाब के हितों की जोरदार पैरवी की

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गोवा में खान एवं कोयला क्षेत्र में सुधारों...

DC जतिन लाल ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों संग मनाई दीवाली की खुशियां

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल शनिवार को परिवार सहित ईसपुर की शिक्षा सुधार समिति द्वारा नौण मंदिर परिसर में आयोजित...

दीपावली पर जंग का मैदान बना क्लीनिक, नेग मांगने आए किन्नरों ने की मारपीट और तोड़फोड़, देखें वीडियो

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दीपावली पर नेग मांगने पहुंचे किन्नरों और महिला डॉक्टर के परिवार के बीच...