PatialaPunjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः खन्नौरी के नज़दीक घग्गर पुल के पास देर रात हुए स्विफ्ट कार और लैंसर कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में गांव गुलाड़ी के 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद लैंसर कार चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुलाड़ी के 4 दोस्त मारूती स्विफ्ट कार में पातड़ा से खन्नौरी मंडी की ओर आ रहे थे। हादसे के दौरान कार अंकुश पुत्र गुरबख्श सिंह चला रहा था।

जब वह घग्गर पुल खन्नौरी के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज़ रफ़्तार से आ रही लैंसर कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता सरदूल सिंह निवासी गुलाड़ी ने थाना खन्नौरी में दी गई शिकायत में बताया कि टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि स्विफ्ट कार सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में उसका 24 वर्षीय भाई संजू पुत्र महिपाल और समीर सिंह पुत्र सुलिंदर सिंह मौके पर मौत हो गई।

वहीं हादसे में अंकुश पुत्र गुरबख्श सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र रमेश कुमार गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें गर्ग अस्पताल टोहाना में रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मृतक युवाओं का मौक़े पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाशें वारिसों के हवाले कर दी गईं। पुलिस लैंसर कार चालक की तलाश और मामले की अगली जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बस स्टैंड पर पर्स चुराती महिला काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर बस स्टैंड चोरी की घटना सामने...

वीटा मिल्क बूथों के आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे गए आवेदन

युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर चंडीगढ़: हरियाणा...

Punjab News: नशे पर CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, हंगामा करना चाहती कांग्रेस, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के शून्यकाल में शुक्रवार को नशे,...

मेडिकल जांच दौरान व्यक्ति ने जड़ा डॉक्टर को थप्पड़

वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य...

Jalandhar News: बस स्टैंड पर पर्स चुराती महिला काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर बस स्टैंड चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 अधेड़ उम्र की...

वीटा मिल्क बूथों के आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे गए आवेदन

युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान...

Punjab News: दाना मंडी में प्रशासन का एक्शन, हटाए 50 अवैध झुग्गियां व खोखे, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर की दाना मंडी और सब्जी मंडी में लंबे समय से अवैध रूप से गड़े पैर और सरकारी...

Punjab News: नशे पर CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, हंगामा करना चाहती कांग्रेस, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के शून्यकाल में शुक्रवार को नशे, गैंगस्टरवाद और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के कथित असंसदीय...