ChandigarhPunjab University में पेपर देने पहुंचे सासंद चरणजीत चन्नी

Punjab University में पेपर देने पहुंचे सासंद चरणजीत चन्नी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों पढ़ाई में व्यस्त हैं। चन्नी पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं। वीरवार को वह परीक्षा देने पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे। चन्नी की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान वह बिल्कुल आम छात्र की तरह परीक्षा हॉल में बैठकर पेपर दे रहे हैं। उनकी सुरक्षा और अन्य अमला परीक्षा केंद्र के बाहर है।

चरणजीत सिंह चन्नी पढ़ाई के प्रति अपनी रुचि के लिए भी जाने जाते हैं। 15 मार्च 1963 को जन्मे चन्नी की उम्र 63 वर्ष है। वह अब तक कई उच्च शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके हैं। इनमें पंजाब विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी, आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए और पंजाब विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए शामिल है। वर्ष 2023 में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पीएचडी भी पूरी की।

अब वह इसी विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमए कर रहे हैं। इस परीक्षा की वजह से उन्होंने दिल्ली में होने वाले अपनी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग तक में शामिल नहीं हुए। साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद जब चन्नी अचानक भारतीय राजनीति के पटल से गायब हो गए, तो कई तरह की सियासी अटकलें लगाई जाने लगीं। लेकिन असल में चन्नी उस समय अमेरिका (यूएस) चले गए थे, जहां उन्होंने किसी राजनीतिक काम के बजाय अपनी अधूरी थिसिस को पूरा करने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। चुनावी हार के तनाव के बीच उन्होंने एकांत में रहकर अपनी इस रिसर्च रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सेहत विभाग का एक्शन, 455 किलो मिठाई और एक्सपायर दूध पाउडर को किया नष्ट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की...

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ...

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी...

Punjab News: सेहत विभाग का एक्शन, 455 किलो मिठाई और एक्सपायर दूध पाउडर को किया नष्ट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की टीम भी एक्शन मोड में आ गई। लगातार सेहत विभाग...

Punjab News: हथियार के बल पर स्नेचिंग महिला की पौने 2 तोले की चेन झपटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला न्यू राजगुरु...

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। दरअसल,...

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला होने से...