Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govt20 अगस्त को रोहतक में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की होगी कार्यवाही

20 अगस्त को रोहतक में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की होगी कार्यवाही

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

1 लाख से 3 लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजीव गांधी विद्युत भवन, पावर हाउस, रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि रेगुलेशन 2.8.2 के तहत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच 1 लाख रुपये से अधिक तथा 3 लाख रुपये तक की राशि से संबंधित वित्तीय विवादों की शिकायतों की सुनवाई करेगा। रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण इस मंच के माध्यम से किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान गलत बिजली बिलों, बिजली की दरों से संबंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटर तथा वोल्टेज से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। हालांकि, बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग तथा घातक एवं गैर-घातक विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों पर इस मंच द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

उपभोक्ता और निगम के बीच वित्तीय विवाद से संबंधित शिकायत मंच के समक्ष प्रस्तुत करने से पहले उपभोक्ता को नियमानुसार राशि जमा करवानी होगी। यह राशि पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए औसत बिजली शुल्क के आधार पर प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि अथवा उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि में से जो कम हो, उसके आधार पर निर्धारित होगी। शिकायतकर्ता को यह प्रमाणित करना होगा कि संबंधित मामला किसी न्यायालय, प्राधिकरण अथवा अन्य फोरम के समक्ष लंबित नहीं है। न्यायालय या किसी अन्य फोरम में विचाराधीन मामलों पर उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजीव गांधी विद्युत भवन, पावर हाउस, रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित होने वाली कार्यवाही में उपस्थित होकर मंच के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें और उपलब्ध निवारण प्रक्रिया का लाभ उठाएं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने तथा निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: पंजाब के...

पंजाब चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे: CM Mann

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा...

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल शिमला: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के...

पंजाब परिवहन विभाग ने D.L और R.C सेवाओं में 99% से अधिक समय पर निपटारा सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: लोगों को समय पर और जवाबदेह सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के भगवंत मान सरकार के संकल्प को उजागर...