Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: पैसों को लेकर हुआ विवाद, घर से बाइक और जेनरेटर...

Jalandhar News: पैसों को लेकर हुआ विवाद, घर से बाइक और जेनरेटर ले गए नौजवान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना 8 के अधीन आते बाबा दीप सिंह नगर में पैसों के लेन-देन को लेकर हंगामा देखने को मिला। जहां एक पक्ष 2 गाड़ियों में सवार होकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 गाड़ियों में भारी संख्या में बाणे में नौजवान सिख व्यक्ति के घर पहुंचे, जहां दूसरे पक्ष द्वारा घर में घुसने को लेकर विरोध भी किया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष के गुरचरण सिंह ने बताया कि उसके बेटे का पुरानी कार बेचने का कारोबार है।

ऐसे में 2 से ढाई माह पहले बाणे में आए व्यक्तियों के अनुसार उन्होंने बेटे से 7 लाख रुपए लेने है। इस मामले को लेकर बेटे से बात करके मामले का हल करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन जब वह दोबारा घर आए तो बेटे से पैसों को लेकर बात करने के बारे में पूछने लगे। गुरचरण सिंह ने कहाकि आप 7 लाख रुपए लेने के मांग रहे हो, लेकिन बेटे की 15 लाख रुपए की कार जो कब्जे में ले रखी है। ऐसे में उसके बारे में कुछ नहीं कहा और दोबारा आने की धमकी देकर गए। पीड़ित के अनुसार बेटे की अभी तक गाड़ी वापिस नहीं दी जा रही।

वहीं गुरचरण ने कहाकि वह बेटे को पहले से बेदखल कर चुके है। जिसके बाद अब वह दोबारा आए और गाली गालौच करके घर में घुस गए। पीड़ित के अनुसार दिलीप, सोनू और परगट सिंह सहित अन्य नौजवान घर में घुसे और घर से जेनरेटर और बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि वह जाते हुए दोबारा से आने की धमकी देकर चले गए। इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा थाना 8 सहित डीजीपी को भी शिकायत दे चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस घटना को लेकर परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने...

होटल में पुलिस की Raid, नशे सहित नेता गिरफ्तार

रिकांगपिओः हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नशे के...

जब मुख्यमंत्री के दरवाजे पर पहुंचती है उम्मीद, तो सरकार की योजनाओं को मिलती है नई रफ्तार

चंडीगढ़: रात का वक्त है, मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पर नायब सिंह सैनी के सामने हाथों में कागज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने...

मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं अंग्रेजी स्कूलों में चयन हेतु लिखित परीक्षा-2026 के प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर Live

22 अगस्त को संचालित होगी यह परीक्षा चंडीगढ़: राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों...