Himachal Govt
MumbaiNCP MLC जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी

NCP MLC जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर ने जान से मारने की धमकी दी। गैंगस्टर जीशान अख्तर ने जीशान सिद्दीकी को ही डायरेक्ट धमकी भरा ऑडियो भेजा है। जानकारी के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी फिलहाल भारत में नहीं हैं। धमकी भरा ऑडियो मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को दी है। जीशान सिद्दीकी ने इंडिया टीवी से फोन पर बातचीत में बताया कि वह इस समय भारत में नहीं हैं, लेकिन उनके पर्सनल नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे उचित कानूनी कदम उठाया जाएगा।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया है, लेकिन जीशान सिद्दीकी की ओर से अब तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। इससे पहले वायरल हुए एक कथित ऑडियो मैसेज के बाद जीशान सिद्दीकी की बहन ने एनसी (नॉन-कॉग्निजेबल) दर्ज कराई थी। पुलिस अब सामने आए नए ऑडियो मैसेज की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है। इससे पहले, जीशान सिद्दीकी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गैंगस्टर जीशान अख्तर से जान से मारने की धमकी दी थी। जीशान सिद्दीकी की बहन ने सोशल मीडिया पर यह वायरल ऑडियो क्लिप सुनने के बाद तुरंत बांद्रा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को किसी भी तरह की धमकी सीधे तौर पर नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, वायरल ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति खुद को गैंगस्टर जीशान अख्तर बताता है और जीशान सिद्दीकी से अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहता है।

सबसे पहले अक्टूबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोएडा से गुफ्रान मकबूल नामक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अप्रैल 2025 में उन्हें लगातार तीन दिनों तक कई धमकी भरे ईमेल मिले, जिनमें उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह ही उनकी हत्या करने की धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई और खुद को डी-कंपनी का सदस्य बताया गया था। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरपोल की मदद से त्रिनिदाद और टोबैगो से मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद नौवेद को गिरफ्तार कर मुंबई लाई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान...

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में आग लग गई।घटना बैंकड़ा इलाके में जेसोर रोड के...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के लिए तैयार किए जा रहे मिलावटी मावे को खाद्य सुरक्षा...

नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, छत पर रील बना रहे बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गयाजीः बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया को लेकर कड़ा कदम...