AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtराज्य स्तरीय तलाशी अभियान के दौरान 274 हॉटस्पॉट पर छापेमारी, 386 काबू

राज्य स्तरीय तलाशी अभियान के दौरान 274 हॉटस्पॉट पर छापेमारी, 386 काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब में नशों को जड़ से खत्म करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत राज्यभर में चिन्हित 274 हॉटस्पॉट (नशीले पदार्थों की बिक्री वाले स्थानों) पर ‘घेराबंदी एवं तलाशी अभियान’ (कासो) चलाया।

यह तलाशी अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने 233 एफआईआर दर्ज कर 386 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.4 किलोग्राम अफीम, 4 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 4237 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 5500 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।

इस अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण सिन्हा ने बताया कि 1 मार्च, 2025 को शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के परिणामस्वरूप राज्यभर में 64598 एफआईआर दर्ज कर 82739 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 4198 किलोग्राम हेरोइन, 1009 किलोग्राम अफीम, 481 क्विंटल पोस्त की भूसी, 1750 किलोग्राम गांजा, 65.85 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 78 किलोग्राम ‘आईसीई’ तथा 22.58 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...