Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: Hotel Simar में चली गोली, शादी से पहले नौजवान की...

Punjab News: Hotel Simar में चली गोली, शादी से पहले नौजवान की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रायकोट के होटल सिमर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान ने अपनी शादी से एक माह पहले लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नौजवा का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ। होटल कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गुरवीर सिंह उर्फ कमल पुत्र जगरूप सिंह, निवासी जलालदीवाल के रूप में हुई है।

Read in English:

https://encounternews.in/punjab/man-found-dead-in-hotel-room-in-ludhiana-days-before-wedding-police-suspect-suicide/

बताया जा रहा है कि गुरवीर सिंह की शादी 16 जनवरी को होनी थी। पुलिस जांच के अनुसार गुरवीर रायकोट के बरनाला चौक के पास स्थित सिमर होटल में ठहरा हुआ था। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। फिर वह अपने दोस्तों को घर छोड़कर होटल वापस आ गया। उसने सोमवार सुबह खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और सिटी पुलिस चौंकी इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के दोस्तों ने बताया कि शादी की तारीख तय होने के बाद ही कमल मानसिक तौर पर परेशान था। वह अक्सर भावुक हो जाता था और रोता रहता था। वह अपने बढ़ते वजन को लेकर भी तनाव में रहता था और दोस्तों के साथ अपने इलाज के बारे में चर्चा करता था। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: मेन चौक पर 2 गाड़ियों में टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर...

Punjab News: उम्मीदवारों की पहली सूची पर CM Mann का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने...

करवाचौथ न रखने पर गुस्से में पहुंचा पति थाने में, पत्नी की नीयत पर उठाए सवाल

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से करवा चौथ...

Jalandhar News: मेन चौक पर 2 गाड़ियों में टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर आज 2 गाड़ियों की आपस में मामूली टक्कर हो गई।...

Punjab News: रिश्वत को लेकर विजिलेंस इंस्पेक्टर ने छात्राओं के साथ निकाली रैली, की ये खास अपील, देखें वीडियो

पठानकोट: देशभर में मनाए जा रहे 'विजिलेंस अवेयरनेस वीक' (सतर्कता जागरूकता सप्ताह) के तहत आज पठानकोट में भ्रष्टाचार और...

Punjab News: उम्मीदवारों की पहली सूची पर CM Mann का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने स्ट्रेटजी बनाने जुट गई है। इसके तहत पार्टी की ओर...

Jalandhar News: Dayanand Model, City Public और St. Soldier School को मिली धमकी, ACP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो...