Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: Dayanand Model, City Public और St. Soldier School को मिली...

Jalandhar News: Dayanand Model, City Public और St. Soldier School को मिली धमकी, ACP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बम डिस्पोजल टीम और अन्य पुलिस टीमों ने स्कूल परिसरों की बारीकी से जांच की। हालांकि, चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने मंडी रोड स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में भी चेकिंग की।

मौके पर पहुंचे एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि तीन स्कूलों को धमकी भरी ईमेल भेजी गई थी। इनमें दयानंद मॉडल स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल और सेंट सोल्जर स्कूल शामिल हैं। ईमेल में बम होने की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों की जांच करवाई। एसीपी ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

स्कूलों में चेकिंग के समय बच्चे अपनी कक्षाओं में ही मौजूद थे और स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस का तकनीकी सेल ईमेल की जांच कर रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि धमकी भरी मेल कहां से भेजी गई थी। इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व इस तरह की धमकी भरी ईमेल भेजकर लोगों में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मिठाईयों की दुकानों पर सेहत विभाग का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज फरीदकोट...

दिल्ली प्रशासन ने छापेमारी कर जब्त किया 948.9 लीटर घी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रशासन ने तीन जगहों पर छापेमारी...

Jalandhar News: मेन चौक पर 2 गाड़ियों में टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर...

Punjab News: मिठाईयों की दुकानों पर सेहत विभाग का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज फरीदकोट रोड पर विभिन्न मिठाई की दुकानों की जांच की और...

Punjab News: पुलकित फैशन और चैरिटेबल डिस्पेंसरी की इमारत में लगी आग, बिल्डिंग में फंसा मालिक, देखें वीडियो

लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन की दुकान आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण...

दिल्ली प्रशासन ने छापेमारी कर जब्त किया 948.9 लीटर घी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रशासन ने तीन जगहों पर छापेमारी करके 948.9 लीटर घटिया या मिलावट के संदेह वाला घी...

Jalandhar News: तस्कर के 70 साल पुराने घर पर प्रशासन का एक्शन, CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों की इमारतों पर कार्रवाई की...