HomeHimachalनाले में बहने से युवती की मौत, नदी से शव बरामद, देखें...

नाले में बहने से युवती की मौत, नदी से शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंबाः जिले के सलूणी उपमंडल में दर्दनाक हादसे में युवती की जान चली गई। संघणी पंचायत के प्रेढ़ गांव निवासी शबनम पुत्री गुलाम नबी जंगल से भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पैर फिसलने से वह उफनते नाले के तेज बहाव में बह गई। आज रेस्क्यू के दौरान जलाड़ी के पास सियूल नदी से युवती का बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार शबनम वीरवार देर शाम जंगल से भेड़-बकरियां चराकर घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया, जो रातभर जारी रहा। देर रात तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

जलाड़ी के पास सियूल नदी में शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भांदल पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने शव बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

अधिकारियों के अनुसार नियमों के तहत शेष 3.75 लाख रुपये की मुआवजा राशि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पात्र परिजनों को दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान नदी-नालों और खड्डों के पास जाने से बचें और सतर्क रहें। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -