HomeHimachalबारिश के बाद लैंडस्लाइड, ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी...

बारिश के बाद लैंडस्लाइड, ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनालीः हिमाचल में बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश होने से जगह जगह छोटे छोटे नालों में बाढ़ आ गई। इस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोलंग नाला से अटल टनल रोहतांग के बीच अधिक दिक्कत हुई है। बीआरओ व मनाली पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत कार्य जारी है। वहीं कुल्लू जिले के मनाली उपमंडल के धुंधी, पलचान, अंजनी महादेव, शनाग और सोलंग से आगे फर्स्ट स्नो गैलरी क्षेत्र में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। इसके कारण धुंधी में भूस्खलन हुआ है, जिससे मनाली-केलांग मार्ग बाधित हो गया है।

पलचान पुल के पास भी मामूली भूस्खलन से सड़क पर मलबा आ गया है। मनाली टाउन बाईपास पर पानी के तेज बहाव से सड़क के किनारे कटाव और स्लाइडिंग की स्थिति बनी है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने मशीनरी तैनात कर मलबा हटाने और सड़क को सुचारु करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि प्रभावित स्थानों को छोड़कर अन्य सभी सड़कें यातायात के लिए खुली हैं। जिला पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। जिला पुलिस मनाली ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वर्तमान मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें।

जिन क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, वहां यात्रा करने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें। प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी एडवाइजरी के अनुसार ही यात्रा करें। लोगों को नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, पहाड़ी ढलानों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। जिला पुलिस मनाली और जिला प्रशासन नागरिकों व पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी से सहयोग करने, सतर्क रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन पर देने का अनुरोध किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -