दीये और माचिस की तीली सहित 18 फीट की बना चुका नौजवान तस्वीर
जालंधर, ENS: देश भर में आज ऊधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। जहां राजनीतिक दल के नेता प्रतिमा को पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजंलि दे रहे है, वहीं नौजवान ने अनोखे अंदाज में शहीद ऊधम सिंह सहित अन्य शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। दरअसल, अड्डा होशियारपुर फाटक के पास स्थित घर में नौजवान वरुण टंडन जलियावालां बाग से मिट्टी लेकर आया और उस मिट्टी से उसने शहीदों की प्रतिमा तैयार करने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। मामले की जानकारी देते हुए वरुण ने बताया कि वह इससे पहले 18 फीट का स्केच भी तैयार कर चुका है। वरुण ने कहाकि जलियांवालां बाग की मिट्टी की सौंगध खाकर शहीद ऊधम सिंह इग्लैंड के लंदन में गए थे।
इस दौरान शहीद ऊधम सिंह मिट्टी की सौंगध खाकर जलियांवाला में निहत्थों पर हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों का बदला लेने का प्रण लिया था। ऐसे में उसने जलियांवाला बाग से मिट्टी लाकर उनका पोर्ट्रेट (तस्वीर) तैयार किया है। वरुण ने बताया कि वह इससे पहले भी कई पोर्ट्रेट तैयार कर चुके है। नौजवान ने कहा कि वह पहले 18 फीट का पोर्ट्रेट जलियांवाला बाग की मिट्टी से तैयार कर चुके है। इसी के साथ दीये की रोशनी से पोर्ट्रेट तैयार कर चुके है, वहीं माचिस की तीली से पोर्ट्रेट तैयार कर चुके है।
वरुण ने बताया कि जब माचिस की तीली जलती है तो कुछ समय वह उजाला देती है, ठीक उसी तरह शहीदों ने अपनी जिंदगी कुर्बान करके हमारी जिंदगी को रोशन किया। ऐसे में इस तरह के पोर्ट्रेट तैयार करके उसने श्रद्धाजंलि दी है। वरुण ने बताया कि वह खुद अमृतसर में जलियांवाला बाग में मिट्टी लेने के लिए गए और उसे आज पोर्ट्रेट तैयार करने में 6 घंटे लग गए। वरुण ने कहा कि वह सबसे पहले यह देखते है कि किस शहीद ने उनके देश के लिए क्या योगदान किया, जिसके बाद वह उसे अपने ध्यान में रखकर उन्हें उसी प्रकार से श्रद्धाजंलि देने की कोशिश करते है। इस पोर्ट्रेट तैयार करने के लिए परिवार उसका पूरा सहयोग करते है। वरुण ने कहाकि जब उसके पास कई सारी तस्वीरें एकत्रित हो जाएं तो वह इसे किसी एग्जीबिशन में लेकर जाएंगे ताकि वहां पर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जा सके।

