ऊना/ सुशील पंडित :अम्ब पुलिस ने 2.84 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अम्ब के मुलाजिम गश्त करते हुए मुबारिकपुर में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 2.84 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित युवकों की पहचान मंजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी गाँव ओच, तहसील जयसिंहपुर, जिला काँगड़ा तथा एक अन्य के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

- Advertisement -