जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अकाली-भाजपा पार्टी का आज दिल्ली में स्थित भाजपा दफ्तर में गठबंधन हो गया है। यह गठबंधन देश के गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, पंजाब प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में हुआ। ऐसे में अमित शाह ने कहाकि इस गठबंधन के साथ एनडीए कंप्लीट हो गया है और दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की ओर से भी गठबंधन को लेकर प्रेेस वार्ता की गई। ऐसे में उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक गठबंधन है और जब-जब दोनों पार्टियों का पंजाब में गठबंधन हुआ है, पंजाब में अमन शांति, भाईचारे और विकास को बल मिला है। इस दौरान एनडीए में अकाली दल पार्टी के आने पर स्वागत किया गया। ऐसे में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन और सुखबीर बादल ने मिलकर प्रेस वार्ता के जरिए गठबंधन का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बेहतर करना और गैंगस्टवार को खत्म करना प्राथमिकता होगी। इसी के साथ नशे को पंजाब में खत्म करने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पहले ही पंजाब दौरे के दौरान कर चुके है। बता दें कि स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के 8 दिसंबर को जन्म दिवस पर मोगा में शिरोमणि अकाली दल की ओर से विशाल रैली रखी गई है। ऐसे में इस रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वहीं आज सुखबीर बादल के साथ रवनीत बिट्टू भी गठबंधन के दौरान एक साथ दिखाई दिए।

