Internationalक्या Nvidia के CEO बने रहेंगे Jensen Huang? कंपनी ने वापसी को...

क्या Nvidia के CEO बने रहेंगे Jensen Huang? कंपनी ने वापसी को लेकर दिया हिंट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग की कंपनी में वापसी को लेकर पहले ही बोर्ड के सामने उनके पर्सनल रिश्तों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग ने कंपनी के बोर्ड मेंबर्स के साथ हुई बैठक में उन सभी महिलाओं के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था जिनके साथ उनके अफेयर्स के चर्चे थे। इनमें वो रिश्ते भी शामिल ते जिनका पहले उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया था। बैठक के दौरान हुआंग अपने व्यवहार को लेकर पछताते हुए भी दिखे थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो हुआंग के साथ जो बातचीत हुई थी उसमें बोर्ड ने ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व पर भी जोर दिया था। इन चर्चाओं के बाद बोर्ड मेंबर्स ने यह माना कि कंपनी के सह-संस्थापक हुआंग को दोबारा सीईओ की जिम्मेदारी देने ही सही ऑप्शन होगा। इस बात की जानकारी रखने वाले लोगों ने अमेरिका की अखबार को इस बात की जानकारी दी थी।

तीसरे अफेयर के भी हुए थे चर्च

बता दें कि जेनसेन हुआंग ने इससे पहले सीईओ का पद छोड़ दिया था। उनके दो एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों की बात सामने आई थी। इसमें पहला संबंध Nvidia की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल से बताया गया था। पॉवेल सीधे हुआंग को ही अपनी रिपोर्ट देती थी। दूसरा रिश्ता उनका चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग से जुड़ा था। अमेरिका के अधिकारियों को इस बात का शक था कि एलिस हुआंग चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रही थी।

इसके अलावा हुआंग का एक तीसरी महिला के साथ भी नाम जोड़ा गया था। बताया जा रहा था कि वह भी Nvidia की कर्मचारी थी। अब नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 63 साल के जेनसेन हुआंग के इन तीन महिलाओं के साथ भी कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे। हुआंग की पत्नी का नाम लॉरी हुआंग है।

चीनी जासूसी अभियान का निशाना बने थे हुआंग

इस पूरे मामले के बीच Nvidia में अलग जांच की जा रही है। कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों की निगरानी में यह जांच की जा रही है कि क्या जेनसेन हुआंग चीन की ओर से जो चलाए गए किसी जासूसी अभियान का निशाना बन गए थे। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने Nvidia के बोर्ड को यह विश्वास भी दिलवाया है कि कंपनी के सह-संस्थापक को दोबारा से सीईओ बनाने में राष्ट्रीय सुरक्षा को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं होगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान का अकाली-भाजपा गठबंधन पर आया बयान, देखे वीडियो

सुल्तानपुर लोधी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश...

श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, शोपियां में पारा -4.1 डिग्री तक पहुंचा

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़...

Akali-BJP Alliance: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुखबीर बादल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: चालक से मारपीट के बाद हुआ हंगामा, लगे नारे, देखें वीडियो

रूपनगर: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान का अकाली-भाजपा गठबंधन पर आया बयान, देखे वीडियो

सुल्तानपुर लोधी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में बड़ी...

श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, शोपियां में पारा -4.1 डिग्री तक पहुंचा

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में...

Akali-BJP Alliance: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुखबीर बादल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर...

सैटेलाइट डेटा से खुलासा, यारलुंग त्सांगपो नदी पर चीन बना रहा बांध, नदी का रास्ता मोड़ने की तैयारी

नई दिल्लीः भारत की सीमा के बेहद करीब चीन की महत्वाकांक्षी मेडोग जलविद्युत परियोजना का निर्माण तेजी से आगे...